Silver Price Today: होली से एक दिन पहले महंगी हुई चांदी, जानिये मंगलवार 3 मार्च का सिल्वर रेट

Silver Price Today: होली से पहले चांदी के भाव में मामूली तेजी नजर आ रही है। आज मंगलवार 3 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 7:54 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: होली से पहले 3 मार्च को चांदी महंगी हो गई है।

Silver Price Today: होली से पहले चांदी के भाव में मामूली तेजी नजर आ रही है। आज मंगलवार 3 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण आज चांदी के भाव में तेजी नजर आ रही है। यहां जानिये आज होली से एक दिन पहले क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

MCX में शाम को होगी ट्रेडिंग

आज भारतीय शेयर बाजार BSE और NSE होली के कारण बंद है। सालाना हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE और NSE पर कोई कारोबार नहीं होगा। कमोडिटी मार्केट MCX में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।


आगे बढ़ेगी चांदी की कीमत?

जानकारों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई से मध्य पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है। इसका असर सीधे बाजारों पर दिख रहा है। निवेशक घबराहट में सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोना और चांदी की मांग तेज हुई है। इसी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव भी बढ़ गया है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

कहां जाएगा चांदी का भाव?

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर यह तनाव लंबा चलता है तो सोने का भाव जल्द ही 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.50 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने भी जोखिम की चिंता बढ़ाई है। हालांकि अगर बातचीत के जरिए हालात संभलते हैं, तो शुरुआती तेजी के बाद कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

 

मंगलवार 3 मार्च को ये रहा चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 3,15,100
मुंबई 3,15,100
अहमदाबाद 3,15,100
चेन्नई 3,14,900
कोलकाता 3,15,100
हैदराबाद 3,14,900
जयपुर 3,15,100
भोपाल 3,15,100
लखनऊ 3,15,100
चंडीगढ़ 3,15,100

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट के तनाव से सोना उछला, सेफ एसेट के तौर पर डिमांड बढ़ी; क्या है नया रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।