Silver Rate Today: नए पीक पर चांदी का रेट, जानिये 7 जनवरी का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: 7 जनवरी को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी COMEX पर रिकॉर्ड 82.585 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई और सुबह करीब 80.95 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: चांदी का रेट नए पीक पर पहुंच गया है।

Silver Rate Today: 7 जनवरी को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी COMEX पर रिकॉर्ड 82.585 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई और सुबह करीब 80.95 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही। चांदी में एक हफ्ते में करीब 14 प्रतिशत की बढ़त दिखी है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़े तनाव के बाद निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़े हैं, जिससे सोने-चांदी की मांग तेज हुई है।

वहीं घरेलू बाजार में MCX पर 999 शुद्धता वाली चांदी बुधवार को 2,57,211 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो पिछले बंद भाव से थोड़ा कम रही। हालांकि कीमत में हल्की गिरावट के बावजूद चांदी अब भी अपने हालिया उच्च स्तर के आसपास बनी हुई है, जिससे बाजार में मजबूती का रुख साफ नजर आ रहा है।

चांदी क्यों चढ़ रही है?


चांदी की कीमतों में मौजूदा तेजी के पीछे कई वजहें काम कर रही हैं। अगस्त से शुरू हुई यह बढ़त अक्टूबर में करीब 45 डॉलर के स्तर से चलकर दिसंबर 2025 तक 80 डॉलर से ऊपर पहुंच गई, जिससे बाजार में मजबूत ट्रेंड बना है। Augmont की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सप्लाई को लेकर सरकारी फैसलों, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता ने निवेशकों को चांदी जैसे सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ा है।

ईरान-अमेरिका तनाव, अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों में खटास और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाओं ने जोखिम का माहौल बनाया है। ऐसे समय में निवेशक चांदी को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, वहीं औद्योगिक मांग भी कीमतों को सहारा दे रही है। यही वजह है कि देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव लगभग एक जैसे बने हुए हैं और बाजार में मजबूती का रुख कायम है।

आज 7 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
चेन्नई 2,71,100
मुंबई 2,53,100
दिल्ली 2,53,100
कोलकाता 2,53,100
बेंगलुरु 2,53,100
हैदराबाद 2,53,100
केरल 2,53,100
पुणे 2,53,100
अहमदाबाद 2,53,100

 999 शुद्धता वाली चांदी के हालिया दाम

तारीख कीमत (रुपये में)
1 जनवरी 2026 2,29,150
2 जनवरी 2026 2,34,550
5 जनवरी 2026 2,37,063
6 जनवरी 2026 2,43,150

(सोर्स: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।