Silver Price Today: आज शुक्रवार 24 अप्रैल को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली।बुलियन मार्केट में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। उत्तर भारत के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज शुक्रवार 24 अप्रैल का सिल्वर रेट।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
चांदी का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
दक्षिण भारत के कई शहरों में चांदी की कीमतें उत्तर भारत की तुलना में थोड़ी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,69,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
इंटनेशनल मार्केट में चांदी का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.55% गिरकर 4,697 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी 0.56% फिसलकर 75 डॉलर के आसपास आ गई। इसकी वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सीजफायर को लेकर अनिश्चितता मानी जा रही है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
घरेलू बाजार यानी MCX पर भी इसका असर दिखा। यहां सोना करीब 0.32% गिरकर 1,51,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 0.39% गिरकर 2,40,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, पिछले सत्र में दोनों मेटल में हल्की बढ़त देखी गई थी। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि ग्लोबल ट्रेंड के मुताबिक MCX में आगे क्या रुख रहता है।
शुक्रवार 24 अप्रैल को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट