Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। 6 अप्रैल सोमवार को चांदी का भाव 100 रुपये कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,54,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज क्या रहा सोमवार 6 अप्रैल को सिल्वर रेट।
कीमती मेटल सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना 0.06% गिरकर करीब 1,48,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, चांदी 0.86% कमजोर होकर करीब 2,30,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इसकी बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और अमेरिका की सख्त बयानबाजी मानी जा रही है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा है।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.28% बढ़कर 4,693 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि चांदी भी 0.51% चढ़कर 73.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को MCX पर सोना मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि चांदी में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल टेंशन, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।
सोमवार 6 अप्रैल को बुलियन मार्केट में सिल्वर रेट