Silver Price Today: एक ही दिन में 35000 रुपये महंगी हुई चांदी, जानिये 2 मार्च का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज एक ही दिन में चांदी का भाव 35000 रुपये किलोग्राम बुलियन मार्केट में महंगा हो गया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Rate Today: होली से पहले चांदी हुई महंगी।

Silver Price Today: आज एक ही दिन में चांदी का भाव 35000 रुपये किलोग्राम बुलियन मार्केट में महंगा हो गया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ दिख रहा है। 2 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 3.15 प्रतिशत बढ़कर 1,67,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का स्पॉट प्राइस 1.86 प्रतिशत बढ़कर 5,345.50 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 94.045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ज्वाइंट हमलों और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इस वजह से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी है।


एक्सपर्ट के मुताबिक अगर तनाव जारी रहता है तो सोना जल्द ही 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी आई है, जिससे जोखिम की भावना और बढ़ी है। हालांकि अगर कूटनीतिक बातचीत से तनाव कम होता है तो शुरुआती उछाल के बाद मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है।

सोमवार 2 मार्च को ये रहा चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 3,30,000
मुंबई 3,30,000
अहमदाबाद 3,30,000
चेन्नई 3,15,000
कोलकाता 3,30,000
हैदराबाद 3,15,000
जयपुर 3,30,000
भोपाल 3,30,000
लखनऊ 3,30,000
चंडीगढ़ 3,30,000

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट के तनाव से सोना उछला, सेफ एसेट के तौर पर डिमांड बढ़ी; क्या है नया रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।