Silver Rate Today: बजट से पहले सस्ती हुई चांदी, जानिये 30 जनवरी को कितने कम हुए दाम

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी टूट गई। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने को माना जा रहा है

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
Silver Prices: बजट से पहले सस्ती हुई चांदी।

Silver Rate Today:  बजट से पहले चांदी सस्ती होने लगी है। चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी टूट गई। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने को माना जा रहा है।

सुबह 9:21 बजे MCX पर चांदी 3,91,331 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। यह अपने पिछले बंद भाव से 4.72 फीसदी कम थी। एक दिन पहले ही चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था, लेकिन मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में गिरावट आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी में पहले करीब 9 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली और यह 110.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। फिर भी यह अपने पिछले स्तर से करीब 3.8 फीसदी नीचे रही।


देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। स्थानीय टैक्स, ज्वैलर्स के मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च की वजह से मामूली फर्क जरूर रहा, लेकिन कुल मिलाकर रेट्स लगभग एक जैसे रहे।

ऑगमोंट बुलियन की 29 जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी का 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर जाना किसी छोटे निवेश या सट्टेबाजी का नतीजा नहीं था, बल्कि इसके पीछे वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर चांदी 118 डॉलर यानी करीब 4.05 लाख रुपये के ऊपर मजबूती से टिकती है, तो आगे 125 से 130 डॉलर तक जाने की संभावना बन सकती है। वहीं 110 डॉलर के नीचे फिसलने पर कीमतें 103 से 98 डॉलर तक भी आ सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।