Silver Rate Today: बजट से पहले चांदी क्रैश हो गई है। एक दिन में चांदी का भाव 45000 रुपये कम हो चुका है। देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर में एक किलोग्राम चांदी का रेट 3,50,000 रुपये पर आ गया है। जो कुछ दिन पहले तक 4,10,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने को माना जा रहा है।
