Silver Price Today: कल सोने-चांदी का रेट अपने पीक पर था लेकिन आज इसमें गिरावट नजर आ रही है। धनतेरस से पहले चांदी के भाव में थोड़ा करेक्शन आया है। बुधवार की तुलना में आज 16 अक्टूबर को चांदी का रेट 1,000 रुपये तक कम हुआ है। चेन्नई में अभी भी चांदी का रेट 2 लाख रुपये के ऊपर है। वहीं, दिल्ली में एक किलो चांदी का रेट 1,89,000 रुपये है। दिवाली और धनतेरस के कारण डिमांड बढ़ने और इंटरनेशनल कारणों से चांदी का दाम अपने उच्चतम स्तर पर बना हुआ है।
दुनिया भर में चांदी मांग तेजी से बढ़ी है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल बनाने में चांदी का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। यही वजह है कि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का दाम उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। कुल डिमांड में से करीब 60 से 70 प्रतिशत मांग इंडस्ट्री से ही आती है।
आज 16 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,89,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,06,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 17,000 रुपये का अंतर है। चेन्नई में चांदी का रेट अभी भी 2 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर है।
1 किलोग्राम चांदी का रेट - गुरुवार 16 अक्टूबर 2015
कल बुधवार 15 अक्टूबर को ये रहा चांदी का भाव
त्योहारी मौसम में लगातार बढ़ती मांग और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते सोना बुधवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, कल चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंचने के बाद बुधवार को चांदी 3,000 रुपये टूटकर 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 2.81% बढ़कर 52.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, हालांकि मंगलवार को यह 53.62 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी। वहीं, इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 400 रुपये बढ़कर 1,31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, चांदी 2,000 रुपये घटकर 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं, चांदी सिक्के की कीमत 2,000 रुपये प्रति नग रहे।