Silver Price Today: आज गुरुवार 23 अप्रैल को चांदी के भाव में गिरावट दिख रही है। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। उत्तर भारत के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज गुरुवार 23 अप्रैल का सिल्वर रेट।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
चांदी का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
दक्षिण भारत के कई शहरों में चांदी की कीमतें उत्तर भारत की तुलना में थोड़ी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,74,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
इंटनेशनल मार्केट में चांदी का रेट
वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ताजा कारोबार में सिल्वर करीब 2% टूटकर 76.15 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है। यह हालिया ऊंचे स्तर 78.33 डॉलर से नीचे फिसल चुका है, जिससे साफ है कि बाजार में मुनाफावसूली और हल्की कमजोरी का माहौल बना हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद चांदी अब भी अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 31.65 डॉलर से काफी ऊपर बनी हुई है, लेकिन पिछले साल के उच्च स्तर 121.64 डॉलर से काफी नीचे है, जो इसकी उतार-चढ़ाव वाली प्रकृति को दिखाता है।
गुरुवार 23 अप्रैल को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट