Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 14 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। आज देश में आंबेडकर जयंती और बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। बैसाखी के दिन चांदी का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। कल के सुबह के भाव की तुलना में चांदी का रेट करीब 5000 रुपये प्रति किलोग्राम गिरा है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,54,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये क्या रहा आज मंगलवार 14 अप्रैल को सिल्वर रेट।
बीते करीब 10 दिनों में चांदी का रेट
बीत करीब 10 दिनों की बात करें चांदी 10,000 रुपये की बढ़त रही। हालांकि, इस हफ्ते में लगातार चांदी के भाव में मामूली गिरावट दिख रही है। 14 अप्रैल की सुबह इसका भाव 100 रुपये घटकर करीब 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कल के कारोबार के हिसाब से आज कल की तुलना में दाम 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव
चांदी का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
देश के दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर भारत की तुलना में चांद का रेट थोड़ा ज्यादा होता है। यहां चांदी का भाव 2,59,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
क्यों आई चांदी में गिरावट?
सोने और चांदी की कीमतों में जो उतार-चढ़ाव दिख रहा है, उसके पीछे कई वजहें एक साथ काम कर रही हैं। डॉलर मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक सोने से थोड़ा दूर हो रहे हैं। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चले गए हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर है। इन सभी कारणों का असर सीधा सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है, इसलिए बाजार में लगातार हलचल बनी हुई है।
मंगलवार 14 अप्रैल को इंडियन बुलियन मार्केट में सिल्वर रेट