Get App

SIP Calculator: ₹5,000 की एसआईपी से कितने दिन में बनेगा ₹10 लाख का फंड? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

Mutual Fund SIP Calculator: म्यूचुअल फंड में सिर्फ ₹5,000 की मंथली SIP शुरू करके ₹10 लाख का तगड़ा कॉर्पस तैयार करना बेहद आसान है। औसतन 12% के अनुमानित रिटर्न के साथ यह लक्ष्य 9 साल से भी कम समय में हासिल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ट्रिक से आप यही लक्ष्य महज 6 से 7 साल में पा सकते हैं? जानिए पूरा कैलकुलेशन और वेल्थ क्रिएशन का फॉर्मूला

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 6:30 AM
SIP Calculator: ₹5,000 की एसआईपी से कितने दिन में बनेगा ₹10 लाख का फंड? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
क्या आप भी आने वाले कुछ सालों में ₹10 लाख का फंड बनाना चाहते है?

SIP Calculator ₹5000 Per Month: क्या आप भी आने वाले कुछ सालों में ₹10 लाख का फंड बनाना चाहते है? आप सोचते तो है पर आपको ये समझ नहीं आता है कि इसके लिए क्या करें? आप एक बार में ज्यादा पैसा भी नहीं लगाना चाहते हैं। अगर ये सभी सवाल आपको पपरेशान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

आप हर महीने के सिर्फ ₹5,000 की बचत करके ₹10 लाख का बड़ा फंड तैयार कर कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में एसआईपी करना इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड्स का औसतन 12% का रिटर्न माना जाता है। आइए समझते हैं कि इस लक्ष्य को हासिल करने में आपको कितना समय लगेगा।

₹10 लाख का फंड बनने में कितना समय लगेगा?

यदि आप हर महीने ₹5,000 की एसआईपी करते हैं और उस पर आपको सालाना औसतन 12% का अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो आपको ₹10 लाख का फंड बनाने में लगभग 8 साल 10 महीने यानी करीब 9 साल का समय लगेगा। वैसे अगर मार्केट का हाल ठीक रहा और अच्छा प्रदर्शन किया तो आपका लक्ष्य समय से पहले भी हासिल हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें