SIP with Home Loan: होम लोन को SIP से करें मैनेज, घर की पूरी कीमत हो जाएगी वसूल, जानिए कैसे

SIP with Home Loan: होम लोन के जरिए खरीदे गए मकान की वैल्‍यू करीब दोगुना हो जाती है। ऐसे में आप जो ब्याज भर रहे हैं। SIP के जरिए उसकी भरपाई कर सकते हैं। यह बेहद आसान तरीका है। इससे लोगों के ऊपर वित्तीय बोझ नहीं आता है और आसानी से ब्याज की रकम हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 24, 2023 पर 4:39 PM
SIP with Home Loan: एसआईपी में निवेश कर मोटा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

SIP with Home Loan: लोन लेकर घर खरीदना काफी महंगा साबित हो रहा है। भारी ब्याज के चलते लोग वित्तीय बोझ के तले दब जाते हैं। होम लोन के जरिए लिये गए मकान की वैल्‍यू करीब दोगुनी पड़ जाती है। क्‍या आपने सोचा है कि इसकी भरपाई कैसे की जाए। यानी, जो ब्‍याज हम अगले 20 साल देंगे। उसे किस तरह वापस हासिल कर सकते हैं। जिससे घर कीमत वसूल हो जाए। इसका एक आसान तरीका SIP है। यानी SIP के जरिए आप घर को आसानी से लोन फ्री कर सकते हैं।

अगर आपने 50 लाख का होम लोन लिया है तो अगले 20 साल तक करीब 55 लाख रुपये ब्याज देना होगा। अगर कुल रिपेमेंट अमाउंट देखा जाए, तो यह करीब 1 करोड़ से ज्‍यादा बनेगा। वो भी तब जब पूरे रिपेमेंट टेन्‍योर में ब्‍याज दरें 8.5 फीसदी पर बनी रहती हैं। अगर आपने इतना कैलकुलेशन कर लिया, तो अब वक्‍त है एक ऐसी स्‍ट्रैटजी बनाने का, जिसके जरिए होम लोन के टेन्‍योर के साथ-साथ घर की कीमत के बराबर कॉपर्स भी बनाया जा सके।

SIP में निवेश कर बनाएं बेहतर रणनीति  


अगर आप 50 लाख रुपये का घर खरीदते हैं। इसमें 80 फीसदी यानी 40 लाख रुपये लोन लेते हैं तो इसमें एक बड़ी राशि ब्याज चुकाने में खर्च हो जाएगी। ऐसे में इस ब्याज को रिकवर करने की तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए म्यूचुअल फंड SIP बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। स्‍ट्रैटजी यह होनी चाहिए कि लोन की EMI शुरू होने के साथ ही उतने ही टेन्‍योर के लिए मंथली SIP भी शुरू कर दें। अब हर महीने SIP में कितनी रकम डालनी है। यह EMI के आधार पर तय करनी चाहिए। आमतौर पर अगर आप अपनी EMI की 20-25 फीसदी की SIP करते हैं, तो होम लोन की समाप्ति तक जितना कुल भुगतान बैंक को करेंगे, उतना कॉपर्स भी बना सकते हैं।

PPF स्कीम पर इंटरेस्ट बढ़ाएगी सरकार? 30 सितंबर को होगा स्मॉल सेविंग स्कीम पर बड़ा फैसला

होम लोन को SIP से करें मैनेज

SIP के जरिए होम लोन की ब्याज आसानी से हासिल कर सकते हैं। अगर आप 10 साल की अवधि के लिए 12-15 फीसदी की ब्याज दर पर हर महीने 5000 रुपये का निवेश शुरू कर सकते हैं। आखिरी में आपको 14 लाख रुपये तक रिटर्न मिल सकता है। इन पैसों का इस्तेमाल आप होम लोन चुकाने में कर सकते हैं। इस तरीके से आप SIP रिटर्न का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।