RBI के रेपो रेट घटाने के बाद 6 बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, इतना कम किया Home Loan Interest

Home Loan Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 फरवरी 2025 को अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की, जिससे यह घटकर 6.25% हो गई। पिछले 2 सालों में यह दर स्थिर थी। अब इसमें कटौती की गई। इसके बाद से ज्यादातर होम लोन बायर्स ये उम्मीद कर रहे हैं कि बैंक होम लोन की दरों को कम करेंगे

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 8:02 PM
Story continues below Advertisement
Home loan EMI : आरबीआई के इस फैसले के बाद केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने भी अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25% की कटौती की है।

Home Loan Interest Rate: RBI के रेपो रेट घटाने के बाद बैंकों ने होम लोन इंटरेस्ट घटाना शुरू कर दिया है। अब देश के 6 बड़ें बैंकों ने होम लो पर इंटरेस्ट घटा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 फरवरी 2025 को अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25% की कटौती की। इससे यह घटकर 6.25% हो गई। पिछले 2 सालों में यह दर स्थिर थी। अब इसमें कटौती की गई। इसके बाद से ज्यादातर होम लोन बायर्स ये उम्मीद कर रहे हैं कि बैंक होम लोन की दरों को कम करेंगे। आरबीआई के इस फैसले के बाद देश के 6 बैंकों ने होम लोन पर इंटरेस्ट घटा दिया है। केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने भी अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25% की कटौती की है।

क्या है Repo Linked Lending Rate (RLLR)?

रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट वह दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं। यह दर सीधे RBI की रेपो दर से जुड़ी होती है। अक्टूबर 2019 में RBI ने एक सर्कुलर जारी कर बैंकों को अपने रिटेल लोन को बाहरी बेंचमार्क दर (E-BLR) से जोड़ने का निर्देश दिया था। इससे अधिकांश बैंकों के लिए रेपो रेट मुख्य बेंचमार्क बन गया है। जो ग्राहक RLLR से जुड़े होम लोन चुनते हैं, उनकी ब्याज दरें RBI की रेपो रेट में बदलाव के अनुसार घटती या बढ़ती हैं। ज्यादातर ग्राहक फ्लोटिंग रेट होम लोन लेते हैं, जो RLLR से जुड़े होते हैं। अब ग्राहकों के पास या तो अपनी ईएमआई (EMI) घटाने या फिर लोन का पीरियड कम करने का ऑप्शन देता है।


बैंकों ने घटाए लोन पर ब्याज दरें

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने अपनी RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह नई दर 12 फरवरी 2025 से लागू होगी और उन्हीं खातों पर लागू होगी, जो 12 फरवरी 2025 को या उसके बाद खोले गए हैं। या RLLR सिस्टम में 3 साल पूरे कर चुके हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बरौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को संशोधित कर 8.90% कर दिया है, जो 10 फरवरी 2025 से लागू होगा।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी RLLR को 9.35% से घटाकर 9.10% कर दिया है। यह दर 7 फरवरी 2025 से लागू हो गई है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह दर 11 फरवरी 2025 से लागू होगी।

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपनी RLLR में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिससे यह 9.35% से घटकर 9.10% हो गई है। यह बदलाव 11 फरवरी 2025 से लागू होगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

PNB ने भी अपनी RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह दर 10 फरवरी 2025 से लागू होगी।

क्या होगा होम लोन ग्राहकों पर असर?

RBI द्वारा रेपो दर में कटौती के बाद बैंकों के RLLR में कमी किए जाने से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी। इससे नए होम लोन सस्ते होंगे और मौजूदा ग्राहकों की ईएमआई में कमी आ सकती है। ग्राहक चाहें तो अपनी ईएमआई कम कर सकते हैं या फिर अपनी लोन के पीरियड को कम करके ब्याज बचा सकते हैं।

Income Tax: टैक्सपेयर्स को अब अपडेटेड रिटर्न फाइल करने के लिए मिलेगा ज्यादा टाइम

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 12, 2025 8:01 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।