Interest Rate on Small Saving Scheme: इस महीने के अंत यानी 30 सितंबर 2023 तक सभी तरह की सरकारी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा होने वाली है। केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी कई छोटी बचत योजनाओं पर पिछली तिमाहियों में ब्याज में बढ़ोतरी की है। हालांकि, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दर में अप्रैल 2020 से बदलाव नहीं किया गया है। अब बड़ा सवाल है कि क्या दिसंबर तिमाही में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि अकाउंट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं (SCSS) की ब्याज दरें बढ़ेंगी?
