Small Savings Schemes: साल के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, सरकार बढ़ा सकती है छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें

Small Savings Schemes: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इस महीने के अंत मे रिवीजन हो सकता है। छोटी बचत योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) शामिल हैं। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ऐसी उम्मीद है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरों को बढ़ा सकती है

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 10:00 AM
Small Savings Schemes: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इस महीने के अंत मे रिवीजन हो सकता है।

Small Savings Schemes: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इस महीने के अंत मे रिवीजन हो सकता है। छोटी बचत योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीते हफ्ते रेपो रेट में 35 बेसिस प्लाइंट की बढ़ोतरी की है। इस साल आरबीआई 225 आधार अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी रेपो रेट में कर चुकी है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ऐसी उम्मीद है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरों को बढ़ा सकती है।

साल के अंत में बढ़ सकती है छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें

साल 2022 के अंत में जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों में रिवीजन किया जाना है। Small Saving Scheme सरकार चलाती है। इसका मकसद आम लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करना है। छोटी बचत योजनाओं को तीन केटेगरी में डाला जाता है। पहली सेविंग स्कीम, दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना और तीसरी हर महीने वाली कमाई की योजना।


ये हैं छोटी बचत योजनाएं

सेविंग स्कीम केटेगरी में 1-3 साल की टाइम डिपॉजिट और 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं। इसके अलावा सेविंग सर्टिफिकेट जैसे नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में PPF, सुकन्या समृद्धि खाता और सीनियर सिटीजन सेविगं स्कीम शामिल हैं। मंथली इनकम सेविंग में मंथली आय योजना शामिल है।

पिछली बार बढ़ाई थी ब्याज दरें

इस तिमाही के लिए सरकार ने किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम योजना और 2 से 3 साल तक की बचत योजनाओं पर ब्याज रिवाइज किया था। सराकर ने इन पर 10-30 आधार अंक यानी 0.10 से लेकर 0.30 फसीदी ब्याज बढ़ाया था। वहीं, PPF, सेविंग स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया था।

अभी बचत योजानाओं पर इतना मिल रहा है ब्याज

पोस्ट ऑफिस सेविंग डिपॉजिट पर सालाना 4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 2 साल के डिपॉजिट पर ब्याज 0.20 फीसदी बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया था। 3 साल के डिपॉजिट पर ब्याज 0.30 फीसदी बढ़ाकर 5.8 फीसदी कर दिया गया था। वहीं, 5 साल की FD पर 6.7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। पांच साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और सुकन्या समृद्धि खाता क्रमशः 6.8 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। PPF पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

Multibagger Stock: चेन बनाने वाली कंपनी ने पोर्टफोलियो में भरी चाबी, 57 हजार को बना दिया एक करोड़, आगे भी तेजी का रुझान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।