साल 2021 समाप्त हो रहा है, लेकिन साल खत्म होने से पहले स्टारगेज़र (stargazers) के लिए अच्छा रहने वाला है। साल के अंत में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा, वहीं आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगने वाला है।
एक annular eclipse ग्रहण यानी जिसे आंशिक ग्रहण के रूप में जाना जाता है, वह है जिसमें आकाश में रिंग ऑफ फायर दिखाई देता है। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है, लेकिन पूरी तरह से नहीं। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
4 दिसंबर 2021 को मार्गाशीष महीना (दिसंबर) की अमावस्या यानि कृष्ण पक्ष तिथि को अंतिम सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक के दक्षिणी भाग के लोगों को दिखाई देगा। भारत में इसका असर ज्यादा नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के दिन रखें इन बातों का ध्यान
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार लोगों को सावधान रहना चाहिए और अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे सूर्य की ओर न देखें।
- NASA लोगों को सलाह देता है कि वे घर के बने फिल्टर या पारंपरिक धूप के चश्मे का इस्तेमाल न करें या इससे आंखें खराब हो सकती हैं।
- यदि आप अपने कैमरों से रिंग ऑफ फायर को कैद करने के लिए उत्सुक हैं, तो नासा ऐसा करने के लिए मना करता है क्योंकि इससे चोट लग सकती है।
- चश्मा पहनने वाले लोग सूर्य ग्रहण को देखने के लिए अपने दैनिक चश्मे के ऊपर अपना ग्रहण चश्मा पहन सकते हैं।
- जो बच्चे ग्रहण देखना चाहते हैं वे माता-पिता की देखरेख में ऐसा कर सकते हैं।
- लोगों को सलाह दी जाती है कि वे हेडलाइट जलाकर वाहन चलाएं और गति को नियंत्रित रखें।
- लोगों को अन्य वाहनों से अच्छी दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी जाती है।