सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन, जल्द उठाएं इस मौके का फायदा

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के लिए अब बस दो दिन का समय बचा है। भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम 12 फरवरी 2024 सोमवार से शुरू की थी, जो अब कल शुक्रवार तक निवेश के लिए खुली है

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 7:00 AM
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के लिए अब बस दो दिन का समय बचा है।

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के लिए अब बस दो दिन का समय बचा है। भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम 12 फरवरी 2024 सोमवार से शुरू की थी, जो अब कल शुक्रवार तक निवेश के लिए खुली है। निवेशक इस योजना में 16 फरवरी 2024 तक निवेश कर सकते हैं। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 में इश्यू प्राइस की कीमत प्रति ग्राम 6,263 रुपये तय की है। वहीं, ज्वैलरी बाजार में एक ग्राम गोल्ड का रेट 6,300 रुपये के आसपास चल रहा है। ऐसे में आपके पास मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका है।

SGB सीरीज IV 2023-24

खरीदने की तारीख: 12 फरवरी - 16 फरवरी 2024


जारी करने की तारीख: 21 फरवरी 2024

ऑनलाइन पेमेंट करने पर मिलेगी छूट

सरकार ने एक ग्राम की कीमत 6,263 रुपये तय की है। SGB 2023-24 सीरीज IV का इश्यू प्राइस 6,263 रुपये है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये बचा सकेंगे। ऑनलाइन पेमेंट करने पर इश्यू प्राइस 6,213 रुपये हो जाएगा। आप इस पर सिर्फ 1 ग्राम गोल्ड भी खरीद सकते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिलता है इतना ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मैच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसका पेमेंट हर 6 महीने में होता है। एसजीबी का इस्तेमाल लोन के लिए गिरवी के रूप में किया जा सकता है। SGB पर ब्याज इनकम टैक्स एक्ट 1961 (1961 का 43) के तहत टैक्सेबल होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। ये योजना आपका जिस बैंक में सेविंग अकाउंट है, वहां से भी खरीदी जा सकती है।

FEMA उल्लंघन केस पर Paytm की सफाईः Paytm Payments Bank देश से बाहर नहीं भेजती पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।