Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका लेकर आया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की पहली सीरीज के तहत 19 जून से 23 जून के बीच सस्ता सोना खरीदा जा सकता है। वहीं, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023 की दूसरी सीरीज- 24 सितंबर को जारी की जाएगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है?
यह सरकार की तरफ से शुरू की गई एक खास पहल है। सरकारी की इस योजना के तहत हत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश किया जा सकता है। यह एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इसमें जिसमें निवेश किए गए पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक चला रही है। आप ये किसी भी बैंक से खरीद सकते हैं। आप इसे नेटबैंकिंग के जरिये भी खरीद सकते हैं।
सब्सक्रिप्शन और आधार से पहले पिछले तीन दिनों के सोने के भाव के औसत के आधार पर सोने की कीमत तय की जाती है। अगर आप ऑनलाइन गोल्ड के लिए पेमेंट करते है 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट भी मिलती है।
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कम से कम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। वहीं, 4 किलो सोना इंडिविजुअल, 4 किलो HUF और 20 किलो ट्रस्ट के नाम पर अधिकतम निवेश किया जा सकता है।
यहां से खरीद सकते हैं सोना
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से भी लिया जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मेच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।