Hot Stocks : जायडस लाइफसाइंसेज, Godfrey Phillips और ग्रासिम में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 14% तक कमाई

निफ्टी के लिए रेसिस्टेंस 18,800-18,900 पर है। गिरावट की स्थिति में सपोर्ट लेवल 18,700-18,600 है। Bank Nifty भी साइडवेज कंसॉलिडेशन के फेज में है। गिरावट की स्थिति में इसके लिए 43,700 पर सपोर्ट है। यह कंसॉलिडेशन फेज में इस लेवल पर था। यह कीमतों के लिए संभावित फ्लोर का काम कर सकता है

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement
तेजी की स्थिति में Bank Nifty को करीब 44,300 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स कंसॉलिडेशन के इस रेंज में किसी भी दिशा में ब्रेकआउट पर नजरें बनाए हुए हैं। 44,300 के ऊपर ब्रेकआउट बुलिश मूव का संकेत हो सकता है।

Nifty सीमित दायरे में बना रहा। हालांकि, ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है क्योंकि यह अपने अहम नियर-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ। मोमेंटम ओसिलेटर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) बुलिश क्रॉसओवर में है। निफ्टी के लिए रेसिस्टेंस 18,800-18,900 पर है। गिरावट की स्थिति में सपोर्ट लेवल 18,700-18,600 है। Bank Nifty भी साइडवेज कंसॉलिडेशन के फेज में है। गिरावट की स्थिति में इसके लिए 43,700 पर सपोर्ट है। यह कंसॉलिडेशन फेज में इस लेवल पर था। यह कीमतों के लिए संभावित फ्लोर का काम कर सकता है।

तेजी की स्थिति में Bank Nifty को करीब 44,300 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स कंसॉलिडेशन के इस रेंज में किसी भी दिशा में ब्रेकआउट पर नजरें बनाए हुए हैं। 44,300 के ऊपर ब्रेकआउट बुलिश मूव का संकेत हो सकता है। इसके ट्रेडिंग अपवार्ड मूवमेंट में बदलने की उम्मीद दिख रही है। 43,700 के सपोर्ट के नीचे ब्रेकडाउन की स्थिति में बेयर मूव शुरू हो सकता है। इससे इंडेक्स ट्रेंडिंग डाउनवार्ड मूवमेंट दिखा सकता है।

LKP Securities में सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट कुणाल शाह का मानना है कि शॉर्ट टर्म में निम्नलिखित शेयरों में प्रॉफिट कमाने का मौका है:


Godfrey Phillips India

इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,761 रुपेय है। इसका टारगेट प्राइस 1,900-2,000 रुपये है। इसमें 1,690 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 14 फीसदी तक कमाई हो सकती है। इस स्टॉक में 1,700 रुपये के सपोर्ट लेवल पर अच्छे वॉल्यूम के साथ खरीदारी देखने को मिली है। इसस पता चलता है कि इस लेवल पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह स्टॉक के प्राइस के लिए सपोर्ट का काम कर सकता है। यह स्टॉक बीते एक हफ्ते के अपने हाई को पार करने में कामयाब रहा है। यह संभावित बुलिश मोमेंटम का संकेत देता है, क्योंकि यह बीते हफ्ते में हायर लेवल पर ट्रेड करता दिखा है। इससे खरीदारी के दबाव और पॉजिटिव सेंटिमेंट का पता चलता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। इस क्रॉसओवर का मतलब है कि खरीदारी का मोमेंटम बढ़ सकता है। इससे स्टॉक प्राइस को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : बाजार का फोकस अब होगा मॉनसून पर, अगले कुछ दिनों में रिकॉर्ड शिखर छू सकता है निफ्टी : अनुज सिंघल

Zydus Lifesciences

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 532 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 560-590 रुपये है। इसमें 510 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें अगले 3-4 हफ्ते में 11 फीसदी रिटर्न कमाया जा सकता है। इस शेयर ने डेली चार्ट पर वॉल्यूम ब्रेकआउट दिखाया है। इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने का संकेत मिलता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने बाय (Buy) क्रॉसओवर दिखाया है। इससे पता चलता है कि खरीदारी का मामेंटम इस शेयर में बढ़ा है, जो एक संभावित बुलिश सिग्नल का संकेत है। MACD इंडिकेटर ने एक जीरो लाइन क्रॉसओवर दिखाया है। यह ट्रेंड मोमेंट में बदलाव का संकेत देता है। इससे शेयर में सेंटिमेंट बेयरिश से बुलिश में बदल सकता है।

Grasim Industries

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,779 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,850-1,900 रुपये है। इसमें 1,725 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 7 फीसदी रिटर्न देने की क्षमता दिख रही है। इस शेयर ने कंसॉलिडेशन के पीरियड को ब्रेक कर दिया है। अभी इसमें इसके मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार हो रहा है। यह पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत है। इससे शेयर में अपवॉर्ड ट्रेंड दिख सकता है। नियर-टर्म में यह 1,850-1,900 की रेंज में दाखिल हो सकता है। गिरावट की स्थिति में इसके लिे 1,700 रुपये पर सपोर्ट है।

(डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।