निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा है कि निफ्टी के आज वीकली एक्सपायरी है और ऑप्शंस जोन का सम्मान करें। ऑप्शन जोन 18,670-18,780 के स्तर पर है जबकि दोपहर से पहले तक की रेंज 18,670-18,780 के स्तर पर है। अगर निफ्टी 18,780 के ऊपर निकलना शुरू करे तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर निफ्टी 18,780 के ऊपर टिके तो 18,800 की कॉल खरीद सकते हैं। नीचे की ओर पहला सपोर्ट कल का निचला स्तर 18,690 है। निफ्टी पर खरीदारी जोन 18,690-18,720 पर है इसके लिए 18,670 का स्टॉपलॉस लगाए। अगर 18,780 पर तेज गिरावट आए तो 18,800 के SL के साथ बिकवाली कर सकते हैं। 3 बजे तेज चाल आ सकती है, क्लोजिंग पर नजर रखेंगे।
बैंक निफ्टी पर कई कारणों से उतना भरोसा नहीं हो पा रहा है। HDFC बैंक, कोटक बैंक कमजोर, एक्सिस में आज ब्लॉक डील संभव है। बैंक निफ्टी के लिए आज की पहली रेंज 43,850-44,175 है। अगर बैंक निफ्टी 44,175 पार करे तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर बैंक निफ्टी 44,175 के ऊपर टिके तो 44,200 की कॉल खरीद सकते हैं। अगर बैंक निफ्टी 43,850 के नीचे फिसलता है तो 43,800 की पुट खरीद सकते हैं।
बाजार का फोकस अब मॉनसून पर होगा। निफ्टी अगले कुछ दिनों में रिकॉर्ड शिखर छू सकता है। HDFC बैंक में तकनीकी मसलों के दिक्कत से बैंक निफ्टी संघर्ष कर रहा है। HDFC बैंक-HDFC के मर्जर की रिकॉर्ड डेट का एलान जल्द संभव है। मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी की अभी काफी गुंजाइश है। निफ्टी जूनियर पर फोकस करें और यह शिखर से अभी भी 2000 प्वाइंट दूर है। निफ्टी IT 200 DMA पर, बड़े शेयरों के लिए आर या पार की स्थिति है। मेटल शेयरों में आज भी तेजी रहनी चाहिए।
दूसरे दिन भी चीन के सेंट्रल बैंक ने दरें घटाई है। चीन इकोनॉमी में सुधार की पुरजोर कोशिश कर रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पैसा भारत से निकलकर चीन में जाएगा? वहीं कमोडिटी कीमतों पर नजर रखने की जरूरत है। फेड ने ब्याज दरें थामी है लेकिन अभी भी उनकी सख्ती कायम है। फेडरल रिजर्व ने दरें नहीं बढ़ाई है। फेड ने आगे दरें बढ़ाने की गुंजाइश रखी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।