Sovereign Gold Bond Scheme: मोदी सरकार आज से दे रही है मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदने का मौका, यहां करना होगा अप्लाई

Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका लेकर आया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की पहली सीरीज आज से शुरू हो चुकी है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 2:55 PM
Gold Price: आज से सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका।

Sovereign Gold Bond Scheme: भारतीय रिज़र्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24) सीरीज आज से शुरू हो गई है। यह आज सोमवार 19 जून को खुल चुकी है और 23 जून को बंद होगी। अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका लेकर आया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023 की दूसरी सीरीज- 24 सितंबर को जारी की जाएगी।

चुकानी होगी इतनी कीमत

SGB एक ग्राम सोने की कीमत को ट्रैक करता है। निवेशकों को एक ग्राम गोल्ड के लिए 5,926 रुपये चुकना होगा। अगर आप डिजिटल मोड का इस्तेमाल कर पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। यानी, आपको एक ग्राम के लिए 5,876 रुपये चुकाने होंगे। निवेशकों को SGB पर 2.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज हर छह महीने में मिलेगा।


मार्केट रेट से कम है दाम

आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5,937 रुपये चल रहा है। गोल्ड बॉन्ड स्कीम में 1 ग्राम गोल्ड 5876 रुपये में मिल रहा है। यानी, यहां गोल्ड 61 रुपये प्रति ग्राम मार्केट रेट से कम दाम में मिल रहा है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है?

यह सरकार की तरफ से शुरू की गई एक खास पहल है। सरकारी की इस योजना के तहत हत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश किया जा सकता है। यह एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इसमें जिसमें निवेश किए गए पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक चला रही है। आप ये किसी भी बैंक से खरीद सकते हैं। आप इसे नेटबैंकिंग के जरिये भी खरीद सकते हैं।

इतना खरीद सकते हैं सोना

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कम से कम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। वहीं, 4 किलो सोना इंडिविजुअल, 4 किलो HUF और 20 किलो ट्रस्ट के नाम पर अधिकतम निवेश किया जा सकता है।

यहां से खरीद सकते हैं सोना

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से भी लिया जा सकता है।

इतना मिलता है ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मेच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं, 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

Top trading ides: अगले 3-4 हफ्तों में हासिल करना चाहते हैं 32% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।