SBI, HDFC और पंजाब सिंध बैंक इन FD को कर देंगे 31 मार्च को बंद, निवेश के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन

Special FD Scheme Deadline 31 March 2023: सेंट्रल बैंक यानी RBI के रेपो दर बढ़ाने से ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। कई बैंकों ने स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है। अब जब फाइनेंशियल ईयर 2022-23 खत्म होने वाला है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 7:15 PM
31 मार्च 2023 तक करें इन स्पेशल एफडी में निवेश।

Special FD Scheme Deadline 31 March 2023: सेंट्रल बैंक यानी RBI के रेपो रेट बढ़ाने से ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। कई बैंकों ने स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की जिसमें निवेश करने की डेडलाइन 31 मार्च 2023 है। अब जब फाइनेंशियल ईयर 2022-23 खत्म होने वाला है, तो निवेशकों के पास भी इन खास एफडी में निवेश करने के लिए कम समय बचा है। इन योजनाओं में SBI की अमृत कलश योजना, एचडीएफसी बैंक की स्पेशल केयर एफडी योजना और पंजाब सिंध बैंक की भी एफडी योजना शामिल है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अमृत कलश जमा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम जिसे अमृत कलश डिपॉजिट भी कहा जाता है, वह 31 मार्च, 2023 को बंद हो जाएगी। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 प्रतिशत और अन्य को 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर 400 दिनों के पीरियड के लए एफडी देती है। ये निवेशकों के लिए 15 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक के लिए है। इसमें 1 लाख रुपये की जमा पर 400 दिनों में 8,017 रुपये और वरिष्ठ नागरिक 8,600 रुपये ब्याज कमा सकते हैं। बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 3 से 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।


एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर स्कीम

HDFC Bank Senior Citizen Care स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 75 महीने की एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। ये खास एफडी योजना में 2 करोड़ रुपये तक पैसा निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना के तहत इनकम होगी। अगर आप इसमें ऑनलाइन निवेश करते हैं तो .50 फीसदी का एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलेगा।

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank FD)

पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) 8.85% तक का उच्चतम ब्याज एफडी ऑफर कर रहा है। PSB की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक सुपर सीनियर सिटीजन PSB-उत्कर्ष 222 दिनों की एफडी पर 8.85% तक का ब्याज पा सकता है। सीनियर सिटीजन और आम ग्राहकों को 222 दिनों की जमा राशि पर क्रमशः 8.5% और 8% ब्याज मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा ग्राहक 31 मार्च तक उठा सकते हैं।

M&M के शेयर पर आज दबाव, जानें ब्रोकरेजेज ने क्यों किया डाउनग्रेड और घटाया टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।