Get App

सरकार ने दिया नए साल का तोहफा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर बढ़ा, जानिए क्या होंगी नई दरें

यह लगातार दूसरी तिमाही है जब सरकार ने small savings schemes पर ब्याज दर बढ़ा दिया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 0.20% से लेकर 1.10% तक ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब इन small savings schemes पर ब्याज दर 4% से लेकर 7.6% के बीच में हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 6:01 PM
सरकार ने दिया नए साल का तोहफा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर बढ़ा, जानिए क्या होंगी नई दरें
अब small savings schemes पर ब्याज दर 4% से लेकर 7.6% के बीच मिलेगा

सरकार ने आम लोगों को नए साल का शानदार तोहफा दे दिया है। 30 दिसंबर को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं (small savings schemes) पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब सरकार ने small savings schemes पर ब्याज दर बढ़ा दिया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 0.20% से लेकर 1.10% तक ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब इन small savings schemes पर ब्याज दर 4% से लेकर 7.6% के बीच में हो गया है।

सरकार हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर की समीक्षा करती है। सीनियर सिटिजंस सेविंग स्कीम पर दिसंबर तिमाही में 7.6% ब्याज मिल रहा था। अब यह बढ़कर 8% हो गया है। वहीं नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर अभी तक 6.8% का इंटरेस्ट रेट मिल रहा था जो बढ़कर 7% हो गया है। सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर में भी सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दिसंबर तिमाही की तरह मार्च तिमाही में भी 7.1% के लेवल पर बरकरार है।  किसान विकास पत्र के ब्याज दर में सरकार ने इजाफा किया है। 123 महीने के लिए किसान विकास पत्र पर दिसंबर तिमाही में 7% का ब्याज दर मिल रहा था जो अब 120 महीने की अवधि पर 7.2% ब्याज दर मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें