बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए अभी से शुरू कर दें निवेश, बाद में नहीं होगी दिक्कत

बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए फंड तैयार करने इसलिए आसान है, क्योंकि इसके लिए आपको काफी समय मिल जाता है। इसलिए अगर आप सही ऑप्शन का चुनाव कर जल्द निवेश शुरू कर देते हैं तो लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार हो जाएगा

अपडेटेड Mar 08, 2023 पर 6:51 PM
SSY और PPF दोनों ही डेट इंस्ट्रूमेंट्स हैं। इनमें मिलने वाले रिटर्न के बारे में आपको पहले से पता होता है।

हायर एजुकेशन (Higher Education) काफी महंगा हो गया है। सरकारी संस्थानों में भी फीस काफी बढ़ गई है। इसलिए बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए जल्द इनवेस्टमेंट (Investment for Children Education) शुरू कर देना जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर माता-पिता को यह पता नहीं होता कि बच्चे की पढ़ाई के लिए पर्याप्त फंड तैयार करने के वास्ते उन्हें कहां निवेश करना चाहिए। कई लोग इंश्योरेंस कंपनियों के चाइल्ड प्लान में निवेश करते हैं। लेकिन, उसमें भी रिटर्न ज्यादा नहीं मिलता। हम ऐसे माता-पिता की प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए ऐसे फाइनेंशियल प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो रिटर्न और पैसे की सुरक्षा दोनों लिहाज से सही है।

PPF, SSY और इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुरू कर दें निवेश

अगर आपके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है तो फिर यह प्लान आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। आपको तीन इनवेस्टमेंट ऑप्शंस में निवेश शुरू करना होगा। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), इक्विटी म्यूचुअल फंड्स और पब्लिक प्रोविडेंट फंड्स (PPF) शामिल हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ बेटी के लिए इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड बेटा और बेटी दोनों के लिए है। PPF भी बेटा और बेटी दोनों के लिए है।


SSY और PPF दोनों ही डेट इंस्ट्रूमेंट्स हैं। इनमें मिलने वाले रिटर्न के बारे में आपको पहले से पता होता है। SSY का इंटरेस्ट रेट 7.6 फीसदी है। PPF का इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी है। SSy 10 साल तक की बेटी के लिए ओपन किया जा सकता है। इस स्कीम की अवधि 21 साल (या बेटी के शादी तक) है। इस अकाउंट में सिर्फ 15वें साल तक ही इनवेस्ट करना है। 16वें से 21वें साल तक इसमें रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है। इस दौरान आपको किसी तरह का कंट्रिब्यूशन नहीं करना होगा।

जब तक बेटी 18 साल की नहीं हो जाती SSY अकाउंट में जमा पैसा लॉक रहेगा। उसके बाद शिक्षा से संबंधित जरूरत के लिए 50 फीसदी तक पैसा निकालने की इजाजत होगी। टैक्स के लिहाज से भी SSY सही है। चूंकि इसमें 18 साल बाद ही पैसे निकालने की इजाजत है तो 15 साल बाद पैसे की जरूरत पड़ने पर आपको दिक्कत हो सकती है। यहां PPF आपकी मदद करेगा। PPF अकाउंट 15 साल बाद मैच्योर हो जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इसमें जमा पैसा आपकी बेटी की शादी में भी काम आ सकता है।

इक्विटी म्यूचुअल फंड

इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में शानदार रिटर्न देता है। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसे जमा करने के लिए आपके पास काफी वक्त होता है। अब SIP का भी ऑप्शन उपलब्ध है। इसमें हर महीने आप अपनी सुविधा से निवेश कर सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा निवेश लंबी अवधि में अच्छा फंड बन जाता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इसका रिटर्न बहुत अट्रैक्टिव होता है।

MF, SSY और PPF में कितना-कितना करें निवेश?

-अगर आप बिल्कुल रिस्क नहीं ले सकते तो आपको म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ SSY और PPF में निवेश करना ठीक रहेगा।

-अगर आप थोड़ा रिस्क ले सकते हैं तो आप 50 फीसदी निवेश इक्विटी में कर सकते हैं। बाकी 25-25 फीसदी SSY और PPF में निवेश कर सकते हैं।

- थोड़ा ज्यादा रिस्क लेने वाले निवेशक 80 फीसदी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। बाकी पैसा बराबर-बराबर SSY और PPF में निवेश कर सकते हैं।

अगर आप 15 साल में आप 75 लाख रुपये का फंड बनाना चाहते हैं तो आपको 80:20 फॉर्मूले के हिसाब से हर महीने 18,000-19,000 रुपये के निवेश को अलग-अलग हिस्सों में बांट सकते हैं। अगर आप 10 साल में 50 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो 65 फीसदी पैसा इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। बाकी पैसे आपस SSY और PPF में जमा कर सकते हैं। आपको हर महीने 24,000-25,000 रुपये निवेश करना होगा।

उपर्युक्त फॉर्मूले में आप रिस्क लेने की अपनी क्षमता को देखते हुए बदलाव कर सकते हैं। उदाहरण के लिए ज्यादा रिस्क नहीं लेने वाले इनवेस्टर SSY और PPF में ज्यादा और इक्विटी एमएफ में कम निवेश कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात है कि आपके लिए जल्द से जल्द निवेश की शुरुआत कर देना बहुत जरूरी है। आप जितना जल्द शुरुआत करेंगे, आपके फंड का आकार बढ़ने की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।