हायर एजुकेशन (Higher Education) काफी महंगा हो गया है। सरकारी संस्थानों में भी फीस काफी बढ़ गई है। इसलिए बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए जल्द इनवेस्टमेंट (Investment for Children Education) शुरू कर देना जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर माता-पिता को यह पता नहीं होता कि बच्चे की पढ़ाई के लिए पर्याप्त फंड तैयार करने के वास्ते उन्हें कहां निवेश करना चाहिए। कई लोग इंश्योरेंस कंपनियों के चाइल्ड प्लान में निवेश करते हैं। लेकिन, उसमें भी रिटर्न ज्यादा नहीं मिलता। हम ऐसे माता-पिता की प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए ऐसे फाइनेंशियल प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो रिटर्न और पैसे की सुरक्षा दोनों लिहाज से सही है।
