Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नजर

Stock In News Today: यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 9:17 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

KOTAK MAH BANK पर फोकस

KOTAK MAHINDRA BANK में आज बड़ी ब्लॉक डील होगी । Canadian Pension Fund 4 करोड़ शेयर बेचेगा । ये सौदे 5% तक के डिस्काउंट पर हो सकते हैं। अपनी होल्डिंग का 32% फंड बेच रहा है।


ZEE ENT को बड़ी राहत

Sony डील के बाद Invesco का EGM नहीं बुलाने का फैसला लिया है। Sony डील से काफी उद्देश्य हासिल हुए है। Sony के साथ मर्जर के बाद नए बोर्ड का दोबारा गठन होगा। मौजूदा प्रस्ताव के तहत मर्जर नहीं हुआ तो दोबारा EGM बुलाने का अधिकार है। प्रस्तावित मर्जर की प्रगति की निगरानी Invesco जारी रखेगा।

ICICI BANK पर फोकस

SBI MF, SBI ग्रुप Entities के 9.99% हिस्सा खरीद को मंजूरी मिली है। RBI ने ICICI Bank में 9.99% हिस्सा खरीद को मंजूरी दी है।

फोकस में ONGC / OIL INDIA / HOEC

कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड फिर $122 के पारनिकला है। क्रूड में उबाल पेंट और एविएशन के लिए निगेटिव है।

यह भी पढ़े- कच्चे तेल में उबाल से फिर उड़ी ग्लोबल बाजारों की नींद, कल डाओ जोंस 450 अंक गिरकर बंद, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

फोकस में IGL

दिल्ली-NCR में CNG, PNG के दाम 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़े है।

फोकस में फर्टिलाइजर शेयर

रूस पर प्रतिबंध से फर्टिलाइजर कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। 2021 में अमेरिका का फर्टिलाइजर बिल 17% बढ़ा है। मौजूदा साल में भी फर्टिलाइजर बिल 12% बढ़ने का अनुमान है।2021 में पोटैशियम एक्सपोर्ट का 40% योगदान रूस-बेलारूस से हो रहा है। Ammonia के ग्लोबल एक्सपोर्ट में रूस का 22% योगदान है। यूरिया और Monoammonium Phosphate में 14-14% योगदान होता है।

फोकस में केमिकल सेक्टर

हाइड्रो फ्लूरो कार्बन के एक्सपोर्ट पर रोक लगी है। रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर में इस्तेमाल होता है। एक्सपोर्ट के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। SRF पर निगेटिव असर पड़ेगा। SRF के एक्सपोर्ट में 55-60% हिस्सा हाइड्रो फ्लूरो कार्बन से आता है।

फोकस में ADANI TOTAL GAS

17 शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मंजूरी मिली है। PNGRB से ऑथोराइजेशन लेटर मिला है। असम, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में नेटवर्क बनाएगी।

NELCO पर फोकस

Omnispace के साथ कंपनी ने स्ट्रैटेजिक करार किया है। भारत और दक्षिण एशिया में 5G के विस्तार के लिए करार किया है।

फोकस में IIFL WEALTH

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PE फर्म्स, Kotak Bank हिस्सा ले सकते हैं। Fairfax, GA कंपनी से निकल सकते हैं। ओपन ऑफर भी आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।