Share Market Close on Ambedkar Jayanti 14 April 2023: अंबेडकर जयंती के मौके पर आज 14 अप्रैल को शेयर बाजार बंद है। शेयर बाजार में कारोबार के लिहाज से यह हफ्ता छोटा रहा क्योंकि शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के कारण बाजार बंद है। कमोडिटी मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण आज BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर कामकाज बंद रहेगा। शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए अब सोमवार को मार्केट खुलेगा। यही नहीं शुक्रवार 14 अप्रैल को बुलियन मार्केट भी बंद रहेगा।
ये मार्केट भी 14 अप्रैल को रहेंगे बंद
BSE पर दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट और करेंसी मार्केट बंद रहेंगे। पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ट्रेडिंग हुई थी क्योंकि क्योंकि महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार 2 दिन बंद रहा था।
अब सीधे सोमवार को खुलेगा शेयर मार्केट
शेयर बाजार में आज गुरुवार का दिन इस हफ्ते का आखिरी ट्रेडिंग का दिन था। अब शेयर बाजार सीधे सोमवार 17 अप्रैल को खुलेगा। कल 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती के कारण पब्लिक गैजेट्ड हॉलिडे है। शनिवार और रविवार के दिन शेयर बाजार में कारोबा नहीं होता है। BSE की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक शेयर बाजार में अगली छुट्टी 1 मई को होगी। 1 मई को महाराष्ट्र डे मनाया जाता है जिसके कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक कल 14 अप्रैल को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल अंबेडकर जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। बैसाखी के त्योहार और अंडबेडकर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। लिस्ट में अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि शामिल है।