Stock Market Holidays 2024: नए साल में 14 दिन नहीं होगा शेयर बाजार में कारोबार, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Stock Market Holidays 2024: स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (Stocks Exchange NSE) और BSE की नए साल 2024 में 14 ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाली हैं। यानी, त्योहारों और नेशनल हॉलिडे के कारण शेयर बाजार 14 दिन बंद रहने वाले हैं। BSE की छुट्टियों की लिस्ट से पता चलाता है कि साल की पहली छुट्टी वीकेंड से पहले होगी
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 3:31 PM
Stock Market Holidays 2024: स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (Stocks Exchange NSE) और BSE की नए साल 2024 में 14 ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाली हैं।
Stock Market Holidays 2024: स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (Stocks Exchange NSE) और BSE की नए साल 2024 में 14 ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाली हैं। यानी, त्योहारों और नेशनल हॉलिडे के कारण शेयर बाजार 14 दिन बंद रहने वाले हैं। BSE की छुट्टियों की लिस्ट से पता चलाता है कि साल की पहली छुट्टी वीकेंड से पहले होगी। गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण 26 जनवरी, शुक्रवार को बाजार बंद रहेगा। इसी तरह मार्च में आने वाली अगली तीन छुट्टियां मार्च में होगी। इसमें 8 मार्च (शुक्रवार) को महाशिवरात्रि, 25 मार्च (सोमवार) को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे शामिल हैं।
अप्रैल, जुलाई और नवंबर में दो-दो बाजार बंद रहेंगे। फरवरी और सितंबर में बाजार में छुट्टियां नहीं होंगी। ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद) और राम नवमी 11 अप्रैल (गुरुवार) और 17 अप्रैल (बुधवार) को पड़ेगी जबकि महाराष्ट्र दिवस 1 मई (बुधवार) को पड़ेगा। 17 जून (सोमवार) को बकरीद के कारण बाजार बंद रहेंगे। 17 जुलाई को मुहर्रम मनाया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को, महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) बुधवार को पड़ेगी।
1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर बाजार बंद रहेगा, इस दिन एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। गुरुनानक जयंती 15 नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी, जिसके कारण लंबी छुट्टी भी रहेगी। अंत में, क्रिसमस की छुट्टी के लिए 25 दिसंबर (बुधवार) को बाजार बंद रहेगा।
कमोडिटी बाजार की छुट्टियां
कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार के लिए पूरे दिन की पांच ट्रेडिंग छुट्टियां हैं - गणतंत्र दिवस, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और क्रिसमस। इक्विटी सेगमेंट के लिए बताई गई बाकी छुट्टियों में कमोडिटी बाजार शाम के सत्र में कारोबार के लिए खुलेगा। नए साल के दिन 1 जनवरी को कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार शाम के सत्र में कारोबार के लिए बंद रहेगा।
10. 15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष
11. 02 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती
12. 01 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन
13. 15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती
14. 25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस
इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी
1. 14 अप्रैल 2024 रविवार, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
2. 21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती
3. 07 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी
4. 12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा
5. 02 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा
मुहूर्त ट्रेडिंग शेड्यूल 2024: 2024 में मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी
मुहूर्त ट्रेडिंग शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को की जाएगी। शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के समय शाम का होता है जिसे बाद में अपडेट किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग सिर्फ कुछ घंटे के लिए शाम के समय होती है।