Stock market holidays 2024: नए साल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ये है हॉलिडे की पूरी लिस्ट
Stock Market Holidays 2024: स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (Stocks Exchange NSE) के एक सर्कूलर के अनुसार देश के फाइनेंशियल मार्कट में नए साल 2024 में त्योहारों और अन्य छुट्टियों के कारण वीकेंड को छोड़कर एक्स्ट्रा 14 दिन बंद रहेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 2:11 PM
Stock Market Holidays 2024: नए साल 2024 में त्योहारों और अन्य छुट्टियों के कारण वीकेंड को छोड़कर एक्स्ट्रा 14 दिन बंद रहेगा।
Stock Market Holidays 2024: स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (Stocks Exchange NSE) के एक सर्कूलर के अनुसार देश के फाइनेंशियल मार्कट में नए साल 2024 में त्योहारों और अन्य छुट्टियों के कारण वीकेंड को छोड़कर एक्स्ट्रा 14 दिन बंद रहेगा। यानी, त्योहारों और नेशनल हॉलिडे के कारण शेयर बाजार 14 दिन बंद रहने वाले हैं। दलाल स्ट्रीट में मार्च 2024 में तीन छुट्टियां होंगी, जो एक महीने में सबसे ज्यादा छुट्टियां हैं। इसके बाद अप्रैल और नवंबर में दो-दो छुट्टियां होंगी, जिसमें शेयर बाजर बंद रहने वाला है। आइए जानते हैं साल 2024 में त्योहारों के कारण कब बैंक बंद रहने वाले हैं।
10. 15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष
11. 02 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती
12. 01 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन
13. 15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती
14. 25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस
इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी
1. 14 अप्रैल 2024 रविवार, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
2. 21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती
3. 07 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी
4. 12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा
5. 02 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा
मुहूर्त ट्रेडिंग शेड्यूल 2024: 2024 में मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी
मुहूर्त ट्रेडिंग शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को की जाएगी। शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के समय शाम का होता है जिसे बाद में अपडेट किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग सिर्फ कुछ घंटे के लिए शाम के समय होती है।