Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

GIFT निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। ये दिन की सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। फिलहाल गिफ्ट-निफ्टी 48 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 25,097 के स्तर पर दिख रहा है। अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 52 आधार अंक बढ़कर 4.04 प्रतिशत हो गई और अमेरिकी 2-ईयर बॉन्ड यील्ड 44 आधार अंक बढ़कर 4.27 प्रतिशत हो गई है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 8:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर इंडेक्स सपाट दिख रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दर में कटौती के लिए दरवाज़ा खोलने के बाद गुरुवार को अमेरिकी डॉलर में नरमी रही

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 1 अगस्त को बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी बढ़क के साथ 25,091 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर बुधवार को आए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर नतीजों से पहले यूरोपीय और एशियाई इक्विटी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। भारतीय बाजार भी कल बढ़त के साथ बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में बेंचमार्क सेंसेक्स 0.35 फीसदी (286 अंक) बढ़कर 81,741 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 0.38 फीसदी बढ़कर 24,951.15 अंक पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

इंफोसिस को 32,403 करोड़ रुपए का टैक्स का नोटिस


इंफोसिस को 32 हजार 400 करोड़ का GST नोटिस मिला है। कंपनी पर विदेशी ब्रांच के खर्चों पर IGST नहीं चुकाने का आरोप है। इंफोसिस की सफाई में कहा गया है कि सभी GST देनदारी का पेमेंट किया और हर नियम का पालन किया है। कंपनी का ADR 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

टाटा स्टील के नतीजे अनुमान के करीब, माइनिंग पर SC का फैसला सुरक्षित

टाटा स्टील के Q1 नतीजे अनुमान के आस-पास रहे है। कंपनी के भारतीय कारोबार का EBITDA प्रति टन उम्मीद के मुताबिक रहा है। यूरोप का कारोबार भी बेहतर रहा है। वहीं माइनिंग पर राज्यों के टैक्स लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। कंपनी ने 17300 करोड़ की प्रोविजनिंग की है।

कोल इंडिया का मुनाफा 4% बढ़ा

30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि आय फ्लैट रही है। मार्जिन भी 37.7 फीसदी से बढ़कर 39.3 फीसदी हो गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 9.5 फीसदी बढ़ा

पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के नतीजे अनुमान के करीब रहे हैं। मुनाफे में 9.5 फीसदी की तो ब्याज आय में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रोविजन में भी कमी आई है। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा है।

निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजे आज

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की 5 कंपनियां टाटा मोटर्स, सन फार्मा, IT,अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट आज अपने नतीजे पेश करेंगी। वहीं वायदा में डाबर, एस्कॉर्ट्स और एबी कैपिटल के रिजल्ट्स का भी इंतजार रहेगा।

क्रूड पर विंडफॉल टैक्स में 34 फीसदी की कमी

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में 34 फीसदी की कमी की गई है। इसे 7000 रुपए से घटाकर 4600 रुपए प्रति टन किया गया है। पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्रूड में रिकवरी

क्रूड एक दिन में करीब 4 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 81 डॉलर के पार निकला है। WTI में भी 78 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। मिडिल ईस्ट संकट बढ़ने से भाव चढ़े हैं। हमास नेता इस्माइल हानियेह की मौत हो गई है। तेहरान में इयरायल के हवाई हमले में उनकी मौत हुई है। बढ़ते तनाव से सप्लाई में गिरावट की आशंका है।

गिफ्ट-निफ्टी

GIFT निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। ये दिन की सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। फिलहाल गिफ्ट-निफ्टी 48 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 25,097 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई शेयर बाजार मिलेजुले

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के इस संकेत के बाद कि अगर महंगाई के आंकड़े "अच्छे" रहे तो सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है, गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। निक्केई 1,020.77 अंक यानी 2.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.76 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं हैंगसैंग 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि ताइवान के बाजार में 1.51 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी में भी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा। शांघाई कम्पोजिट में 0.17 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, गिफ्टी निफ्टी करीब 90 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजारों में तेजी

कल एस एंड पी 500 और नैस्डैक ने 22 फरवरी के बाद की अपनी सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत बढ़त दर्ज की। इस बीच, चिप स्टॉक में तेजी के कारण बुधवार को डॉव में तेजी आई। फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा और मुद्रास्फीति कम होने पर सितंबर में संभावित ढील का संकेत दिया। इस बाजार को सपोर्ट मिला। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.24 फीसदी बढ़कर 40,842.79 पर पहुंच गया, एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.58 फीसदी बढ़कर 5,522.30 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 2.64 फीसदी बढ़कर 17,599.40 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ी

अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 52 आधार अंक बढ़कर 4.04 प्रतिशत हो गई और अमेरिकी 2-ईयर बॉन्ड यील्ड 44 आधार अंक बढ़कर 4.27 प्रतिशत हो गई है।

डॉलर इंडेक्स सपाट

डॉलर इंडेक्स सपाट दिख रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दर में कटौती के लिए दरवाज़ा खोलने के बाद गुरुवार को अमेरिकी डॉलर में नरमी रही। इससे बैंक ऑफ जापान के आक्रामक रुख के मद्देनजर येन को मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर के करीब बनाए रखने में मदद मिली।

एफआईआई डीआईआई एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली बढ़ाते हुए 31 जुलाई को 3,462 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3,366 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।