Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : सोलर एनर्जी में भारत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। देश की सोलर PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 100 गीगा वॉट पर पहुंच गई है। नए खातों में 5 गुना मिनिमम बैंलेंस पर ICICI बैंक ने यू-टर्न ले लिया है। अब शहरों में 50000 रुपए के बजाए 15000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 8:03 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा है कि पुतिन के लिए सीजफायर करना जरूरी है। सीजफायर नहीं तो कीमत चुकानी होगी। रूस पर बहुत भारी प्रतिबंध लगाए जाएंगे

Stock Market Today : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। कल के कारोबारी सत्र में FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन वायदा में कवरिंग के संकेत दिखें हैं। गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। एशिया मिलाजुला है। उधर फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से डाओ जोंस में लगातार दूसरे दिन 400 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

फार्मा पर ट्रंप का नया ऑर्डर

फार्मा कंपनियां आज फोकस में रहेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने Critical drugs API का 6 महीने का स्टॉक रखने का ऑर्डर दिया है। उन्होंनें घरेलू कंपनियों से सप्लाई बढ़ाने पर फोकस करने को कहा है।

मिनिमम बैलेंस पर ICICI बैंक का यू-टर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें