Market Today : बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 4 जुलाई को सकारात्मक रुख के साथ खुले हैं। GIFT निफ्टी भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। 9.15 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 63.50 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 24,448.5 के स्तर पर दिख रहा था। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 3 जुलाई को दलाल स्ट्रीट पर बुल्स फिर से सक्रिय हो गए क्योंकि दोनों बेंचमार्क तेजी लेकर बंद हुए थे। 3 जुलाई को मीडिया को छोड़कर सभी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल सेंसेक्स 545.35 अंक या 0.69 फीसदी बढ़कर 79,986.80 पर और निफ्टी 162.65 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 24,286.50 पर बंद हुआ था।
