Get App

रिटायरमेंट बाद चिंतामुक्त जिंदगी चाहते हैं तो इन बातों का रखें ख्याल

रिटायरमेंट के बाद क्या आपपसंदीदा जगह घूमना चाहते हैं, अपनी हॉबी पूरे करना चाहते हैं और उन लोगों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, जो अब तक आपसे दूर रहे हैं? अगर हां तो इसके लिए आपको अभी से प्लानिंग करनी होगी। इसके अलावा आपको अपने हेल्थकेयर खर्च का भी ध्यान रखना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 6:22 PM
रिटायरमेंट बाद चिंतामुक्त जिंदगी चाहते हैं तो इन बातों का रखें ख्याल
रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए आपको अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान रख रणनीति बनानी होगी। सबसे पहले आपको इमर्जेंसी फंड के लिए पैसा अलग करना होगा। इस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ इमर्जेंसी की स्थिति में किया जाना चाहिए।

आप रिटायरमेंट बाद (Post retirement) किस तरह की जिंदगी चाहते हैं? क्या आप पसंदीदा जगह घूमना चाहते हैं, अपनी हॉबी पूरे करना चाहते हैं और उन लोगों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, जो अब तक आपसे दूर रहते आए हैं? इन सबके बीच रिटायरमेंट बाद आपको अपने हेल्थकेयर (Healthcare) को भी प्रायरिटी में रखना पड़ेगा। खासकर तब जब डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों ने घर-घर में जगह बना ली है। ऐसे में आपको रिटायरमेंट बाद खुद और पत्नी के लिए कम से कम 15-20 लाख रुपये का इंतजाम सिर्फ हेल्थकेयर के लिए रखना होगा।

सही हेल्थ पॉलिसी का चुनाव करें

रिटायर हो चुके लोगों का हेल्थ पर होने वाला खर्च कई चीजों पर निर्भर करता है। इनमें लाइफ स्टाइल (स्मोकिंग/अल्कोहल), फैमिली हिस्ट्री और प्री-एग्जिस्टिंग कंडीशंस शामिल हैं। आपके लिए एक अच्छी हेल्थ पॉलिसी जरूरी होगी। लेकिन, हेल्थकेयर पॉलिसी खरीदने से पहले आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स और उनसे जुड़े फायदों को समझ लेना ठीक रहेगा। ऐसी पॉलिसी ठीक रहेगी, जिसमें डॉक्टर की कंसल्टेशन फीस और ओपीडी चार्ज भी कवर होती हो। इसके अलावा आपको नेटवर्क हॉस्पिटल्स की लिस्ट भी देख लेनी चाहिए। यह चेक करना जरूरी है कि आप अक्सर इलाज जिस हॉस्पिटल में कराते हैं, उसका नाम लिस्ट में है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें