Success Story: न्यूजपेपर बेचकर हर महीने 250 रुपये कमाने से लेकर करोड़ों रुपये की फैशन कंपनी, कुछ ऐसी है सिड नायडू की सक्सेस स्टोरी

सिड नायडू की सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा भरी कहानी है। उन्होंने अपनी सफलता की जर्नी में अपने परिवार को गरीबी से उबारने के लिए घर-घर अखबार बेचने का काम करने से लेकर सेल्स बॉय का काम किया। आज सिड अपनी मेहनत और कोशिशों के कारण मल्टीमिलियन-डॉलर फैशन कंपनी के मालिक बन गए हैं

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 6:05 PM
2007 में उनके पिता के निधन के बाद परिवार को पालने की जिम्मेदारी सिड की मां पर आ गई।

सिड नायडू की सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा भरी कहानी है। उन्होंने अपनी सफलता की जर्नी में अपने परिवार को गरीबी से उबारने के लिए घर-घर अखबार बेचने का काम करने से लेकर सेल्स बॉय का काम किया। आज सिड अपनी मेहनत और कोशिशों के कारण मल्टीमिलियन-डॉलर फैशन कंपनी के मालिक बन गए हैं।

गुजारा चलाने के लिए बेचा अखबार

2007 में उनके पिता के निधन के बाद परिवार को पालने की जिम्मेदारी सिड की मां पर आ गई। मात्र 1,500 रुपये की मासिक इनकम के साथ परिवार को गुजारा करने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ा। अपने वित्तीय बोझ को कम करने के प्रयास में सिड ने घर-घर जाकर न्यूजपेपर बेचना शुरू कर दिया। न्यूजपेपर बेचने पर उन्हें हर महीने 250 रुपये मिलते थे। उनके परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन ऐसी नहीं थी कि वह उन्हें हायर एजुकेशन के लिए भेज पाते। यही कारण है कि उन्होंने 10वीं की पढ़ाई करने के बाद ऑफिस बॉय की नौकरी शुरू कर दी। उन्हें हर महीने तब 3,000 रुपये मिलते थे, जिसे वह अपनी मां को देते थे।


सपनों को हकीकत बनाने की दिशा में किया काम

सिड अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालना चाहता था। उनका दिल हमेशा फैशन की दुनिया की ओर आकर्षित रहता था। अपनी ऑफिस-बॉय की नौकरी छोड़कर वह एक कॉफी हाउस में वेटर के रूप में काम करने लगे। बाद में उन्होंने बंगलुरु के एक मॉल में एक रिटेल स्टोर में नौकरी हासिल कर ली। मॉल में काम करते हुए सिड ने फैशन और अपडेट्स के बारे में अपने ज्ञान को और बेहतर किया। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने संबंध बनाए। इस अनुभव ने उन्हें फैशन की दुनिया में आगे बढ़ाया। सिड को धीरे-धीरे फैशन इंडस्ट्री और इवेंट मैनेजमेंट की समझ होने लगी। अपने जुनून से प्रेरित होकर सिड ने इस एरिया में अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला किया।

फैशन उद्योग में नई ऊंचाइयों को छूआ

फैशन और इवेंट मैनेजमेंट एरिया में अपने दृढ़ संकल्प और लगातार बढ़ते नेटवर्क के साथ सिड ने अपने लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। सिड ने फैशन इंडस्ट्री में अपने कारोबार का विस्तार किया।

अब फैशन की दुनिया में है अलग नाम

दस साल बाद 2017 में उन्होंने अपने नेटवर्क का लाभ उठाने और एक कारोबारी बनने का फैसला किया। उन्होंने सिड प्रोडक्शंस लॉन्च किया। एक ऐसा वेंचर जो फैशन शूट, मॉडल ग्रूमिंग, आर्ट डायरेक्शन, प्रिंट एड, टीवी एड जैसे कई काम करने लगा। महज एक साल में नायडू के कारोबार में तेजी आई और करीब 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार हो गया।

बेहद कम वैल्यूएशन पर PharmEasy जुटा रही ₹2,500 करोड़, मणिपाल ग्रुप करेगा ₹1,000 करोड़ निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।