गर्मी की छुट्टी में अमृतसर घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आप दुनिया भर में प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के साथ-साथ, बाघा बार्डर और जलियांवाला बाग घूम सकते हैं। साथ ही पंजाब के बेहतरीन खानों का भी स्वाद ले सकते हैं। अमृतसर घूमने के लिए टूर ऑपरेटर्स के साथ-साथ आप खुद भी बुकिंग का ऑप्शन देख सकते हैं। खुद की बुकिंग में फायदा यह है कि अमृतसर में बजट होटल के काफी ऑप्शन हैं, जिसकी वजह से आप दिल्ली से 2500-3000 रुपए में घूम सकते हैं।
अमृतसर जानें के ये हैं ऑप्शन
कैसे जाएं अमृतसर - अमृतसर बाई रोड, ट्रेन और फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं। वैसे इस पर ज्यादा निर्भर करता है कि आप कहां से अमृतसर जा रहे हैं। दिल्ली से अमृतसर रोड, बस, ट्रेन और फ्लाइट सभी तरीकों से जाया जा सकता है।
रोड – आप अपनी गाड़ी के जरिए दिल्ली से अमृतसर जा सकते हैं। दिल्ली से अमृतसर की दूरी करीब 453 किलोमीटर है। कार से जाने में करीब 9 घंटे का समय लगेगा।
बस – दिल्ली से अमृतसर बस के जरिए भी जा सकते हैं। दिल्ली से अमृतसर तक के लिए बस 380 रुपए से लेकर 1,100 रुपए में मिल जाएगी। ये खर्च एक व्यक्ति के लिए है। बस का किराया सर्विस यानी एसी, नॉन एसी, स्लिपर के आधार पर है।
ट्रेन – दिल्ली से अमृतसर ट्रेन के जरिए भी जाया जा सकता है। अमृतसर स्टेशन से स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) करीब 2 किलोमीटर दूर है। स्टेशन से स्वर्ण मंदिर 10 मिनट में पहुंच जाएंगे। दिल्ली से अमृतसर तक की थर्ड एसी की टिकट 710 रुपए में मिल जाएगी।
फ्लाइट – दिल्ली से अमृतसर तक की फ्लाइट की टिकट भी आसानी से 3,000 रुपये तक में मिल जाएगी। इसे आप अपनी टाइमिंग और बजट के मुताबिक बुक कर सकते हैं।
होटल - अमृतसर में बजट होटल 800 रुपए से शुरू हैं।
2,500 रुपए में घूम लेंगे अमृतसर
अगर आप ट्रेन या बस लेते हैं तो आपका खर्च प्रति व्यक्ति 380 रुपए से लेकर 710 रुपए तक आएगा। अमृतसर में अच्छा बजट होटल 1,000 रुपए में आसानी से मिल जाएगा। यानी, अमृतसर का 2 दिन और एक रात का टूर का खर्च एक व्यक्ति का करीब औसत 2,500 रुपए आएगा।
आईआरसीटीसी देता है अमृतसर का पैकेज
आईआरसीटीसी अमृतसर का पैकेज 5,244 रुपए में दे रहा है। वह इसमें ट्रेन से दिल्ली से चेयरकार में ले जाएंगे। ये पैकेज दिल्ली से मिलेगा। पैकेज में पहले दिल्ली से अमृतसर लेकर जाएंगे। वहां बाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और गोल्डन टेंपल लेकर जाएंगे।