सूरत की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर गिफ्ट किया इलेक्ट्रिक स्कूटर

दिवाली के मौके पर सूरत की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट में दिया है

अपडेटेड Nov 05, 2021 पर 1:40 PM

दिवाली के मौके पर सूरत की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट में दिया है। कंपनी के निदेशक सुभाष डावर ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर तोहफे के तौर पर दिया है।

कंपनी के मुताबिक यह मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी की वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर रहा है। इससे पेट्रोल और डीजल की बचत होगी। कंपनी पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन अपीयरेंस की दिशा में अपना अहम योगदान कर पाएगी।

मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों के खातों में दिया दिवाली गिफ्ट, आप तुरंत इन तरीकों से चेक करें बैलेंस

कंपनी के निदेशक सुभाष ने कहा कि वह हमेशा एनवायरमेंट को सही रखने में विश्वास रकते हैं। प्रकृति की संगति में रहना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि एनवायरमेंट को ठीक रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

वहीं, कंपनी का बिजनेस संभाल रहे सुभाष डावर के बेटे चिराग डावर ने कहा कि कंपनी ने अपने 35 कर्मचारियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिवाली गिफ्ट के तौर पर दिया है। दिवाली के मौके पर अलग-अलग कंपनियां अपने

कर्मचारियों को अलग-अलग गिफ्ट देती रहती है लेकिन सूरत की इस कंपनी ने अनोखा गिफ्ट अपने कर्मचारियों को दिवाली पर दिया है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।