सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक महिलाओं के लिए लाया खास सेविंग अकाउंट, देगा 7% का जबरदस्त ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने सोमवार को महिलाओं के लिए एक नया सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। सूर्योदय ब्लॉसम महिला सेविंग अकाउंट (Suryoday's Blossom Women’s Savings Account) महिलाओं को आसान तरीके से बेहतर सर्विस और रिवार्डिंग बैंकिंग अनुभव देगा

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 5:35 PM
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक महिलाओं के लिए एक नया सेविंग अकाउंट लेकर आया है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने सोमवार को महिलाओं के लिए एक नया सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। सूर्योदय ब्लॉसम महिला सेविंग अकाउंट (Suryoday's Blossom Women’s Savings Account) महिलाओं को आसान तरीके से बेहतर सर्विस और रिवार्डिंग बैंकिंग अनुभव देगा। इस नए खाते के तहत महिलाओं को खास उनके लिए डिजाइन किए गए RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड के साथ महिलाओं को ऑनलाइन शॉपिंग में छूट भी मिलेगी। साथ ही सालाना 7 फीसदी का ब्याज सेविंग अकाउंट पर मिलेगा।

महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है ये सेविंग अकाउंट

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ आर बस्कर बाबू ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को बेस्ट अनुभव और सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि ब्लॉसम वुमन सेविंग्स अकाउंट महिलाओं को आत्मविश्वास से बचत करने, निवेश करने और अपने फाइनेंशिलय टारगेट को पूरा करने में मदद करेगा।इसके अलावा इस नए महिला सेविंग अकाउंट को 571 बैंकिंग आउटलेट्स और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑपरेट किया जा सकेगा।


ब्लॉसम महिला सेविंग अकाउंट के फायदे

बैंक अकाउंट के साथ मिलने वाला फ्री रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड महिला ग्राहकों को छूट और कैशबैक जैसे रिवार्ड देगा। हर महीने अकाउंट में ब्याज आएगा। बच्चे के लिए एक कॉम्पलिमेंटरी अकाउंट मिलेगा। टू-व्हीलर के लोन और प्रोसेसिंड शुल्क में छूट मिलेगी। जरूरत के अनुसार डोर-स्टेप बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। डेबिट कार्ड के टाइम के अनुसार बीमा मिलेगा। 10,000 रुपये न्यूनतम बैलेंस होना जरूरी है।

ये हैं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.50 प्रतिशत

15 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.50 प्रतिशत

6 महीने से 9 महीने: आम जनता के लिए 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.00 प्रतिशत

9 महीने से अधिक से 1 साल से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत

1 साल से 1 साल 6 महीना: आम जनता के लिए 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत

1 साल से अधिक 6 महीने से 2 साल तक: आम जनता के लिए 8.01 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.51 प्रतिशत

2 साल से अधिक से 998 दिन तक: आम जनता के लिए 7.51 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.01 प्रतिशत

999 दिन: आम जनता के लिए 8.51 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.76 प्रतिशत

32 महीने 27 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक से 5 साल से कम: आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत

5 साल: आम जनता के लिए 9.01 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 9.26 प्रतिशत

5 साल से अधिक लेकिन 10 साल तक: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; निवेशकों को एक दिन में सवा 4 लाख करोड़ का घाटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।