SIP: सही योजना और लंबे पीरियड तक निवेश के जरिये कम पैसे से भी बड़ा फंड खड़ा किया जा सकता है। यदि आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में नियमित रूप से निवेश करते हैं, तो यह लंबे समय में एक बड़ी रकम बना सकता है। एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे बेस्ट तरीका है। अब धीरे-धीरे लोग म्यूचुअल फंड और एसआईपी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन सी एसआईपी चुनें, जो आपके निवेश पर अच्छा रिटर्न दे।
एसआईपी एक तरह का निवेश है जो आपको सेविंग करने में मदद करता है। साथ ही आपके पैसे को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। एसआईपी से आप एक बार में एक साथ पैसा निवेश करने की जगह या हर महीने अपनी सैलरी या सेविंग का कुछ पैसा नियमित रूप से निवेश करते हैं। इसमें आप छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं। एक बार में 6,000 रुपये निवेश करने के बजाय आप एक साल में हर महीने सिर्फ 500 रुपये निवेश कर सकते हैं।
SIP में निवेश करना है आसान
यह योजना सुविधाजनक है और फ्लेक्सिबल मानी जाती है। इसमें निवेश करना इसलिए भी आसान है क्योंकि इसमें आप अपनी जरूरत और क्षमता के आधार पर निवेश का अमाउंट तय करते हैं। SIP में निवेश करना आसान है। आप हर महीने अपने बैंक खाते से निवेश करने वाले अमाउंट को चुन सकते हैं। हर महीने आपके अकाउंट से ऑटोमैटिकली पैसा कट जाता है।
किसी भी म्यूचुअल फंड को चुनने से पहले उसके पिछले रिटर्न को देखना जरूरी है। ऐसा म्यूचुअल फंड चुनें जिसमें हर साल कम से कम 12 फीसदी का रिटर्न मिले। मान लीजिए आप ऐसे म्यूचुअल फंड में हर दिन 100 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप हर महीने 3,000 रुपये का निवेश करेंगे। अगर आपका कार्यकाल 30 साल है तो आप करोड़पति बन जाएंगे।
यदि आप हर महीने 3,000 रुपये का निवेश कर रहे हैं और उस जमा पर हर साल 12 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। तो 30 साल तक यह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। हालांकि, अगर आपका म्यूचुअल फंड आपको 13 फीसदी का सालाना रिटर्न दे रहा है, तो आपको करोड़पति बनने और 1 करोड़ रुपये कमाने में 30 साल से भी कम यानी 28 साल लगेंगे।