Get App

Taking Stock:यूक्रेन संकट से बाजार पर आज भी रहा दबाव, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है इसकी की चाल

शॉर्ट टर्म में निफ्टी 16,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर भी तोड़ सकता है। इसके बाद 15,800-15,700 का स्तर छू सकता है जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 16,800 रजिस्टेंस नजर आ रहा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 6:41 PM
Taking Stock:यूक्रेन संकट से बाजार पर आज भी रहा दबाव, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है इसकी की चाल
Choice Broking की पलक कोठारी का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी ने डेली टाईम फ्रेम पर एक बियरिश कैंडल बना लिया है जो इस काउंटर में कमजोरी का संकेत है.

रूस-यूक्रेन संकट से बाजार पर दबाव आज भी जारी रहा और लगातार तीसरे दिन निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट के साथ बंद हुए। इस हफ्ते के दौरान बाजार में करीब 2.5% गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार के BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। दिग्गजों के साथ ही मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में पर भी दबाव देखने को मिला। ऑटो, रियल्टी, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 768.87 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 54,333.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 252.70 अंक यानी 1.53 फीसदी टूटकर 16245.35 के स्तर पर बंद हुआ है।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि यूक्रेन स्थिति यूरोप के सबसे बड़े न्यूलियर पावर प्लांट पर रशियन अटैक के रिपोर्ट के चलते ग्लोबल बाजारों में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में बढ़त और इसके सप्लाई चेन में भारी दिक्कत के चलते इस बात का डर बढ़ गया है कि महंगाई की दर आरबीआई के निर्धारित लक्ष्य को पार कर सकती है। भले ही यह अस्थाई तौर पर हो। हालांकि घरेलू बाजार में आईटी और फार्मा स्टॉक्स में आई खरीदारी के चलते घाटा सीमित रहा।

07 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें