Get App

Taking Stock:निफ्टी 16300 के ऊपर हुआ बंद, 632 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल रैली में भागीदारी करते हुए भारतीय निवेशक आज खरीदारी के मूड में रहे। अमेरिका में कल आए अच्छे नतीजों ने बाजार का मूड सुधार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2022 पर 6:02 PM
Taking Stock:निफ्टी 16300 के ऊपर हुआ बंद, 632 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
आगे निफ्टी अगर 16,400 को पार करता है तो यह रैली हमें 16,700-16,800 की तरफ जाती नजर आ सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,200/16,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है

आज यानी 27 मई को लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में जमकर हुई खरीदारी के दम पर निफ्टी 16300 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 54,884.66 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 182.30 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 16,352.45 के स्तर पर बंद हुआ। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजार आज हरे निशान में खुले थे और पूरे दिन तेजी में रहने के बाद अंत में दिन के हाई पर बंद हुए।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल रैली में भागीदारी करते हुए भारतीय निवेशक आज खरीदारी के मूड में रहे। अमेरिका में कल आए अच्छे नतीजों ने बाजार का मूड सुधार दिया। इसके अलावा FII की बिकवाली में आई कमी ने भी बाजार को सहारा दिया है। अब बाजार की नजरें आरबीआई की पॉलिसी मीट पर लगी रहेंगी। जिसमें हमें ब्याज दरों में 0.25-0.35 फीसदी की और बढ़ोतरी आती नजर आ सकती है।

30 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि आज के कारोबार में कल की तेजी का विस्तार होता नजर आया। बाजार आज बढ़त के साथ खुला और दिन भर अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बाजार दिन के हाई के करीब बंद हुआ। आज लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 2 दिनों से बाजार सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिल रहा है। अब अगर निफ्टी 16,414 के ऊपर जाता है तो फिर इसमें16,624 का पहला लक्ष्य और फिर इसके बाद 16,825 का दूसरा लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,006 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें