31 मार्च यानी आज के कारोबार में बाजार की लगातार 3 दिनों की तेजी को लगाम लग गया और घटनाओं से भरे वित्त वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बता दें कि इसी साल अक्टूबर में बाजार ने अपना ऑल टाईम हाई छुआ था और उसके बाद से ही इसमें गिरावट आनी शुरु हुई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 115.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की टूटकर 17464.75 के स्तर पर बंद हुआ।
