Tamil Nadu Government Scheme: तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में कलैगनार मगलिर उरीमाई थोगाई थित्तम योजना (Kalaignar Magalir Urimai Thogai Thittam Scheme) शुरू की है। राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी पात्र महिला परिवार प्रमुखों को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार परिवार की मुखिया महिला को हर महीने पैसे देगी। तमिलनाडु सरकार का उद्देश्य उन महिलाओं को सहायता देना है जिन्हें अपना गुजारा करने में मुश्किल हो रही है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को फाइनेंशियली मजबूत करना और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।
Kalaignar Magalir Urimai Thogai Thittam स्कीम के फायदे
कलैगनार मगलिर उरीमाई थोगाई थित्तम योजना का उद्देश्य 1.06 करोड़ पात्र महिला परिवार प्रमुखों को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देना है। राज्य सरकार को इस योजना के तहत लगभग 1.63 करोड़ आवेदन मिले हैं। इसमें से कुल 1.06 करोड़ स्वीकार किए गए हैं।
Kalaignar Magalir Urimai Thogai Thittam के लिए ये कर सकते हैं अप्लाई
Kalaignar Magalir Urimai Thogai Thittam योजना के तहत 21 साल से अधिक उम्र की महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अविवाहित और विधवा महिलाएं शामिल हैं जो अपने घर की मुखिया हैं। यह योजना तमिलनाडु समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही है।
योजना के लिए अप्लाई करने वाली महिलाओं के लिए 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इससे यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी। अगर कोई महिला 10 एकड़ से कम सूखी जमीन या 5 एकड़ आधी सूखी भूमि की मालिक हैं, तो वह भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इनकम और भूमि स्वामित्व के अलावा परिवार की सालाना बिजली खपत 3,600 यूनिट से कम होनी चाहिए। इन मानदंडों को जो परिवार पूरा करेगा, उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
रिपोर्ट के अनुसार केटेगरी के लोगों को इसमें आवेदन करने से छूट मिली हुई है। इनमें राज्य और केंद्र सरकारों और पब्लिक सेक्टर उपक्रमों के कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, आयकरदाता, प्रोफेशनल टैक्सपेयर्स, पेंशनर्स, स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि और चार पहिया वाहनों के मालिक शामिल हैं।
योजना में अप्लाई करने के लिए पात्र महिलाओं को अपने नजदीकी राशन दुकानों पर जाना होगा। हर एक परिवार के पास योजना का फायदा उठाने के लिए अपने राशन कार्ड पर एक महिला सदस्य को ही नामित करने का विकल्प है। यदि किसी पुरुष का नाम राशन कार्ड पर परिवार के मुखिया के रूप में दर्ज है, तो उसका जीवनसाथी यानी पत्नी इस योजना में भाग ले सकत है। प्रति परिवार राशन कार्ड में केवल एक को ही इसकी इजाजत मिलेगी।
सीधे बैंक अकाउंट में आएगा पैसा
पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। उन्हें पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। लाभार्थियों को SMS पर अपडेट की जानकारी मिल जाएगी।