टाटा ग्रुप की टाटा पावर सोलर कंपनी तमिलनाडु में लगायेगा 3000 करोड़ रुपये का सोलर प्लांटः रिपोर्ट

टाटा समूह तमिलनाडु सरकार के साथ सोलर प्लांट लगाने के लिए किये जा रहे समझौते के अंतिम चरण में है

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 6:13 PM

टाटा ग्रुप (Tata Group) की सोलर कंपनी टाटा पावर सोलर (Tata Power Solar ) तमिलनाडु के तिरुनेलवेली (Tamil Nadu’s Tirunelveli) जिले में चार गीगा वाट के इंटीग्रेटेड सोलर फोटोवोल्टिक सेल मैनुफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट छापी है।

रिपोर्ट के मुताबिक टाटा समूह तमिलनाडु सरकार के साथ गंगईकोंडन (Gangaikondan) में सोलर प्लांट लगाने के लिए किये जा रहे समझौते के अंतिम चरण में है। इससे आने वाले दस वर्षों में राज्य को अपनी सौर ऊर्जा क्षमता (solar power capacity) बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (Tamil Nadu Generation and Distribution Corporation (Tangedco) का वर्ष 2030 तक लगभग 25 GW रिन्यूएबल एनर्जी उत्पन्न करने का लक्ष्य है। इसमें 20 GW सोलर प्रोजेक्ट, 3 GW हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 2 GW गैस-आधारित ऊर्जा यूनिट शामिल होंगी।


एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने कहा "निवेश लगभग 3,000 करोड़ रुपये होगा और इस प्रोजेक्ट से 2,000 स्थानीय लोगों मुख्य रूप से महिलाओं को रोजगार मिल सकता है।"

दूसरी ओर टाटा पावर को जनवरी 2021 में 320 मेगावाट की ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से 1,200 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

इस प्रोजेक्ट का ऑर्डर मूल्य लगभग 1,200 करोड़ रुपये (16.2 करोड़ डॉलर) है। इस प्रोजेक्ट के व्यावसायिक संचालन की तारीख मई 2022 निर्धारित की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।