Get App

Car Price Hike: नए साल से Tata Motors और Honda सहित ये कंपनियां महंगी कर सकती हैं कारें, देखें पूरी डिटेल

टाटा मोटर्स, होंडा और रेनो जैसी दिग्गज कंपनियां नए साल से अपने कारों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2021 पर 8:37 PM
Car Price Hike: नए साल से Tata Motors और  Honda सहित ये कंपनियां महंगी कर सकती हैं कारें, देखें पूरी डिटेल
नए साल पर लगेगा महंगाई का झटका, ये कार होंगी महंगी

Car Price Hike: उत्पादन लागत में वृद्धि जारी रहने के बीच टाटा मोटर्स (Tata Motors), होंडा (Honda) और रेनो (Renault) जैसी वाहन कंपनियां नए साल यानी जनवरी से अपने कारों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और लग्जरी कार कंपनी ऑडी (Audi) और मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

Metro Brands IPO : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का IPO 10 दिसंबर को खुलेगा, जानें कब होगी लिस्टिंग

मारुति ने कहा है कि जनवरी 2022 से उसके वाहनों के दाम बढ़ेंगे। अलग-अलग मॉडलों के दामों में बढ़ोतरी भिन्न होगी। वहीं मर्सिडीज-बेंज ने एक बयान में कहा है कि उसके चुनिंदा मॉडलों के दाम दो प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। दूसरी ओर, ऑडी ने एक जनवरी, 2022 से अपनी समूची मॉडल सीरीज की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें