इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि ITR 1, 2, 4 और 6 को 1 अप्रैल 2024 से ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहले ही 23,000 रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन टैक्सपेयर्स को आईटी रिटर्न फाइल करने की सुविधा दे दी हो। इसका मकसद कंप्लायंस और टैक्सपेयर सर्विस को बेहतर बनाना है।
