Credit Cards

अप्रैल में ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकता है GST कलेक्शन, 1.5 लाख करोड़ होने की उम्मीदः CNBC AWAAZ EXCLUSIVE

ई-वे बिल के आंकड़े इंडिकेटर का काम करते हैं जिससे ये पता चलता है कि जीएसटी कलेक्शन कितना हो सकता है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
फरवरी की तुलना में इस बार मार्च में ई-वे बिल 13% बढ़कर 7.81 करोड़ रुपये से ज्यादा नजर आ रहा है

सरकार के लिए जीएसटी (GST) कलेक्शन के मोर्चे पर उत्साहजनक खबर है। जीएसटी कलेक्शन के मामले में सरकार नई ऊंचाई को छूने जा रही है। CNBC AWAAZ के EXCLUSIVE सूत्रों के मुताबिक अबकी बार अप्रैल में GST कलेक्शन एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ सकता है यानी कि इस बार जीएसटी कलेक्शन ऑलटाइम हाई पर पहुंच सकता है। मार्च में जेनरेट हुए ई वे बिल के आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

इस बार अप्रैल में रिकॉर्ड GST कलेक्शन संभव है। एक बार फिर GST कलेक्शन नया रिकॉर्ड बना सकता है। सूत्रों के मुताबिक अप्रैल GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इस बार फरवरी के मुकाबले मार्च में 13% ज्यादा ई-वे बिल का आंकड़ा नजर आ रहा है। इसके मुताबिक मार्च में 7.81 करोड़ रुपये से ज्यादा ई-वे बिल जेनरेट हुए हैं। दूसरी तरफ

फरवरी में 6.91 करोड़ ई-वे बिल से जेनरेट हुए थे।

अप्रैल GST कलेक्शन के बारे ज्यादा जानकारी देते हुए CNBC AWAAZ के आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि ई-वे बिल एक तरह से इंडिकेटर होते हैं जिससे ये पता चलता है कि इस बार जीएसटी कलेक्शन कितना हो सकता है। उस लिहाज से देखा जाये को मार्च में 7 करोड़ 81 लाख से ज्यादा के ई-वे बिल तैयार हुए हैं। इसलिए अप्रैल में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन दिखने की संभावना है। पिछले महीने इतिहास में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ था जो कि 1 लाख 42 हजार करोड़ रुपये के करीब था। उस समय ई-वे बिल का आंकड़ा 6 करोड़ 91 लाख रहा था।


बाजार में आज अच्छी रौनक, जानिये मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय और ट्रेडिंग आइडियाज

आलोक ने आगे कहा कि सूत्रों के मुताबिक इस बार ई-वे बिल का आंकड़ा 7.81 करोड़ को पार कर चुका है। उस हिसाब से देखें तो अब की बार जीएसटी कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। सूत्रों ने सीएनबीसी-आवाज़ को बताया है कि अबकी बार जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के पार जा सकता है। ये आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि अप्रैल महीने में जीएसटी कलेक्शन ऑल टाइम हाई लेवल को छू सकता है।

आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मार्च महीने में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते आंकड़ों में उछाल नजर आया था। वहीं अप्रैल महीने से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही अर्थव्यवस्था में मजबूती देखने को मिली है। इसका असर ई-वे बिल पर दिखाई दे रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि इस बार रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन देखने को मिल सकता है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े 1 मई को जारी होंगे।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।