GST Portal Down: जीएसटी पोर्टल डेडलाइन से पहले अचानक से ठप हो गई, जिसकी वजह से देशभर के टैक्सपेयर्स चिंतित हैं। जीएसटी पोर्टल के डाउन होने से टैक्सपेयर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मासिक और त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन नजदीक आने के बावजूद पोर्टल पिछले 24 घंटे से अधिक समय से काम नहीं कर रहा है।
