ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, ऑनलाइन कस्टम ड्यूटी भरने की दी सुविधा

ग्राहक भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक गेटवे (ICEGATE) की वेबसाइट पर बैंकों की लिस्ट से ICICI Bank को सेलेक्ट करके ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 3:28 PM
ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को दी यह अनोखी सुविधा

देश के निजी बैंक ICICI बैंक ने अपने रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों ग्राहकों के लिए एक और सुविधा देने का ऐलान किया है। बैंक ने डिजिटल तरीके से सीमा शुल्क (customs duty ) का पेमेंट करने की सुविधा मुहैया कराई है।

कॉर्पोरेट ग्राहक बैंक के कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग (Corporate Internet Banking -CIB) और मोबाइल बैंकिंग ऐप InstaBIZ के जरिए सीमा शुल्क (customs duty) का भुगतान कर सकते हैं।

जबकि रिटेल ग्राहक ग्राहक बैंक के रिटेल इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। ग्राहक भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक गेटवे (Indian Customs Electronic Gateway -ICEGATE) की वेबसाइट पर बैंकों की लिस्ट से ICICI बैंक सेलेक्ट करके ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।


ICICI बैंक के हितेश सेथिया (Hitesh Sethia) ने कहा कि हम केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes & Customs) को धन्यवाद देते है कि उन्होंने हमें ICICI बैंक में अपने ग्राहकों को यह सुविधा मुहैया कराने का मौका दिया है। इससे लाखों बैंको के लाखों ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।

SBI ग्राहकों को लगेगा झटका! बैंक ने 1 फरवरी से इस सर्विस के लिए बढ़ाए चार्ज- अब इतना देना होगा पैसा

ICICI बैंक पिछले एक दशक से अधिक समय से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स (direct and indirect taxes) के पेमेंट की सुविधा मुहैया करा रहा है।

जानिए कैसे करें पेमेंट

सबसे पहले आपको ICEGATE की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। स्क्रॉल करके जब आप नीचे जाएंगे तो आपको डॉक्यूमेंट्स टाइप और लोकेशन कोड सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद Import Export Code (IEC) दर्ज करना होगा। पेमेंट करने के लिए बैंकों की लिस्ट से ICICI बैंक को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग या InstaBIZ ऐप में लॉग इन करके अपना पेमेंट प्रॉसेस पूरा कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।