इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax department) ने फेसलेस असेसमेंट स्कीम (faceless assessment scheme) के तहत कई पहलुओं पर शिकायत दर्ज कराने के लिए टैक्सपेयर्स को तीन आधिकारिक ईमेल आईडी जारी किए हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax department) ने फेसलेस असेसमेंट स्कीम (faceless assessment scheme) के तहत कई पहलुओं पर शिकायत दर्ज कराने के लिए टैक्सपेयर्स को तीन आधिकारिक ईमेल आईडी जारी किए हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि टैक्सपेयर्स के चार्टर के साथ मेल करते हुए टैक्सपेयर्स सर्विस को और बेहतर बनाने के मकसद से डिपार्टमेंट ने पेंडिंग मामलों के संबंध में शिकायतें दर्ज करने के लिए फेसलेस स्कीम के तहत समर्पित ई-मेल आईडी बनाई है। डिपार्टमेंट ने आगे कहा कि इससे टैक्सपेयर्स तीन अलग-अलग ईमेल आईडी के जरिए शिकायत कर सकते हैं।
Grievances can be furnished as under:
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 7, 2021
For Faceless assessments: samadhan.faceless.assessment@incometax.gov.in;
For Faceless penalty: samadhan.faceless.penalty@incometax.gov.in;
For Faceless Appeals: samadhan.faceless.appeal@incometax.gov.in. (2/2)
दरअसल, फेसलेस असेसमेंट स्कीम यानी ई-असेसमेंट (e-assessment) के तहत टैक्सपेयर्स और टैक्स अधिकारी का आमाना-सामना नहीं हो पाता है। इससे टैक्सपेयर्स को किसी भी तरह की शिकायत करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही उनकी प्रॉब्लम भी आसानी से सॉल्व हो जाएगी।
बता दें कि इस स्कीम को केंद सरकार ने साल में साल 2019 में लॉन्च किया था। इस स्कीम के तहत टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के किसी भी अधिकारी से मिलने की जरूरत नहीं है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जो 3 ईमेल आईडी जारी की गई हैं वो इस प्रकार हैं।
फेसलेस मूल्यांकन स्कीम के लिए आप का उपयोग कर सकते हैं।
इसी तरह फेसलेस पेनाल्टी के लिए samadhan.faceless.penalty@incometax.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। और फेसलेस अपील के लिए में मेल कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।