Income Tax में लेना चाहते हैं छूट तो LTA बन सकता है मददगार, जानिए क्या हैं शर्तें और कैसे उठाएं फायदा

Income Tax: LTA में कंपनियों की तरफ से छुट्टियों पर गए कर्मचारी और उसके परिवार के देश में कहीं घूमने जाने पर हुए खर्च की भरपाई होती है। LTA में मिलने वाला पैसा टैक्‍स फ्री होता है। नौकरी करने वाले लोग जरूर इससे परिचित होंगे

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 4:28 PM
लीव ट्रैवल अलाउंस (LTA) एक सबसे अच्छा टैक्स-सेविंग टूल है। इसका लाभ कोई भी कर्मचारी उठा सकता है।

Income Tax: एलटीए (LTA) का उपयोग सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) के साथ साथ प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) के कर्मचारी भी कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि LTA का उपयोग (Use of LTA) इनकम टैक्स बचाने (Income Tax saving) के लिए किया जा सकता है। LTA में कंपनियों की तरफ से छुट्टियों पर गए कर्मचारी और उसके परिवार के देश में कहीं घूमने जाने पर हुए खर्च की भरपाई होती है। LTA में मिलने वाला पैसा टैक्‍स फ्री होता है।

लीव ट्रैवल एलाउंस (Leave travel allowance - LTA) एक सबसे अच्छा टैक्स-सेविंग टूल है। इसका लाभ कोई भी कर्मचारी उठा सकता है। LTA जैसे कि नाम से ही पता चल जाता है कि किसी यात्रा में टिकट के भुगतान के लिए होता है। यात्रा चाहे अपने गृह राज्य की हो या अन्य राज्य की। अंतरराष्ट्रीय यात्रा इसमें शामिल नहीं है।

LTA में खर्च की गई राशि पर आयकर में छूट तो मिलती है। लेकिन यह छूट कर्मचारी द्वारा किए गए यात्रा लागत तक ही सीमित है। यात्रा लागत का मतलब है यात्रा करने में कितना किराया लगा। मतलब कि ट्रेन का टिकट, हवाई जहाज का टिकट या फिर सड़क मार्ग से जाने का भाड़ा। यात्रा के दौरान भोजन पर खर्च, किसी चीज की खरीदारी और अन्य खर्चों जैसे पूरी यात्रा के दौरान किए गए खर्च के लिए इस मद में इनकम टैक्स छूट में मान्य नहीं हैं।

1 जुलाई से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 6 नियम, आपके घर के बजट पर पड़ेगा सीधा असर


कौन-कौन हैं LTA में शामिल

LTA में नौकरी करने वाले व्यक्ति (Serving Person), उनके स्पाउस और बच्चे शामिल होते हैं। अगर उनके माता-पिता उनके ऊपर आश्रित (Dependent parent) हैं तो वो भी इसमें शामिल होंगे। अब सवाल उठता है कि LTA में कितने बच्चे शामिल होंगे। तो इसका जवाब है कि एक अक्टूबर 1998 के बाद पैदा हुए व्यक्ति के दो से अधिक बच्चों के लिए यह छूट नहीं है। यानी LTA छूट सिर्फ 2 बच्चों पर ही लागू होगी।

छूट की अवधि

LTA का लाभ हर साल नहीं मिलता है। चार कैलेंडर साल के एक ब्लॉक के भीतर दो LTA लिया जा सकता है। अगर पति-पत्‍नी दोनों नौकरी करते हैं तो परिवार हर साल यात्रा कर सकता है और आप दोनों को दो विभिन्न कैलेंडर वर्षों के लिए हर साल टैक्‍स-फ्री पैसे मिल सकतें हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।